
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में पुलिस ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा और चाकू बरामद किया गया है।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के लिए जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस ने 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के 2 अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्तों नन्द किशोर बरूवार और रामदीन को गिरफ्तार कर किया। आरोपी नन्द किशोर बरूवार के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 कारतूस बरामद हुए हैं।
आपको बता दें कि उक्त अभियुक्तों ने 6 दिसंबर 2022 को वादी राहुल वर्मा पुत्र अम्बिका प्रसाद निवासी भिटौरा थाना मनकापुर जनपद गोण्डा से वादी की जबरन कब्जा की गयी जमीन वापस करने के नाम पर 10 लाख रूपयों की रंगदारी मांगी गयी थी। अभियुक्त नन्द किशोर बरूवार के ऊपर विभिन्न जनपदों में दर्जनों मुकदमें पंजीकृत है। वर्तमान समय में अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी नन्द किशोर बरूवार चिनहट लखनऊ में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-896/22, धारा 419,420,467,468,471 भादवि में भी वांछित चल रहा था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण- 1. नन्द किशोर बरूवार पुत्र रामदीन निवासी अग्निपुरवा भिटौरा थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा। 2. रामदीन पुत्र धोखई निवासी अग्निपुरवा भिटौरा थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोगः- मुकदमा अपराधि संख्या -545/22, धारा 386,504,506 भादवि व 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा।
बरामदगी- 01 अदद अवैध तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस।