
Uttar Pradesh: यूपी की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लखनऊ के दुबग्गा के बेगरिया में नंद किशोर का आवास है, जहां उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर का आवास दुबग्गा इलाक के बेगरिया में है। आज सुबह जब नंद किशोर अपने रूम के बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने आवाज लगाई। आवाज लगाने के बाद भी जब नंद किशोर ने अपने रूम का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। इस दौरान परिजनों ने देखा कि नंद किशोर फांसी के फंदे पर लटके हुए थे, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, पुलिस जांच पड़ताल में जट गई है। वहीं, मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है कि नहीं इस पर अभी कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नंद किशोर आखिर किस वजह से यह कैदम उठाया।
आपको बता दें कि नंद किशोर राजनीति में भी काफी सक्रिय थे और उनका खुद का एक संगठन भी था जिसके वो अध्यक्ष थे। अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि अचानक से नंद किशोर ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया है? आखिर ऐसी क्या वजह रही जो नंद किशोर ने अपनी जान गवां दी। जैसे कई सवाल खड़ हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।