Uttar Pradesh: घने कोहरे के बीच ट्रक से टकरायी वैन, 3 शिक्षकों समेत 8 जख्मी
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
20 Dec 2022 07:33 PM
Uttar Pradesh: सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले में मंगलवार को घने कोहरे के बीच एक वैन के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से तीन शिक्षकों समेत आठ लोग जख्मी हो गये।
Uttar Pradesh News
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के कल्ली गांव के नजदीक आज सुबह घने कोहरे के बीच एक वैन का चालक सड़क के किनारे खड़े ट्रक को देख नहीं सका और उसका वाहन ट्रक से जा टकराया। इस घटना में वैन में सवार आठ लोग जख्मी हो गये। उनमें से तीन शिक्षक तथा वैन चालक समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिये लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि बाकी घायलों का मिश्रिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है। वैन में सवार सभी लोग लखनऊ से आ रहे थे।