Uttar Pradesh : निकाय चुनाव के लिए बनाए जा रहे थे हथियार
Weapons were being made for civic elections
भारत
चेतना मंच
12 Apr 2023 03:13 PM
बहराइच (उप्र)। बहराइच से सटे श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शस्त्र कारखाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अंदेशा है कि इन हथियारों का यूपी में होने वाले निकाय चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है।
श्रावस्ती की पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने बुधवार को बताया कि निकाय चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर शुरू किए गए सघन निरीक्षण अभियान के दौरान पुलिस ने मंगलवार को इकौना थाना क्षेत्र स्थित मधेनगर इलाके में कांशीराम कॉलोनी मैदान में इस अवैध शस्त्र कारखाने पर छापा मारा। वहां से दिनेश यादव, राम दयाल विश्वकर्मा और रिंकू विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि कारखाने से 16 तमंचे, भारी मात्रा में तमंचे बनाने में इस्तेमाल होने वाले कलपुर्जे, उपकरण, कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार ऐसी आशंका है कि इन हथियारों का आने वाले निकाय चुनाव में इस्तेमाल किया जा सकता था। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का सरगना दुर्दांत अपराधी दिनेश यादव है। उसके खिलाफ श्रावस्ती और बहराइच में गैंगस्टर कानून और गुंडा एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में करीब 30 मामले दर्ज हैं। तीनों से हुई पूछताछ के आधार पर इसके आपराधिक संपर्क तलाशे जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।