22 जनवरी के लिए भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मगर तस्वीर 23 जनवरी से बदलने लगेगी तब यूपी में मौसम यू-टर्न ले सकता है और कई जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश में मौसम फिर करवट लेने की तैयारी में है। मौसम विभाग के संकेत साफ हैं कि 22 जनवरी से प्रदेश के आसमान पर बादलों की हलचल बढ़ेगी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश की दस्तक हो सकती है। इसका सीधा असर यह होगा कि लंबे समय से जमे कोहरे की परत कहीं-कहीं कमजोर पड़ेगी और दृश्यता में सुधार की उम्मीद बनेगी, लेकिन दूसरी तरफ ठंड का अहसास भी तेज हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 48 घंटे में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पर दो पश्चिमी विक्षोभों का संयुक्त प्रभाव रहेगा, जिसकी शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी।
उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी की देर रात से मौसम का दायरा तेजी से बदलेगा। मौसम विभाग के संकेत हैं कि बारिश का असर पहले फैलकर मजबूत होगा और 23 जनवरी तक यह सिस्टम पूर्वी यूपी की तरफ बढ़ सकता है ऐसे में कई जिलों में व्यापक बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान आसमान पर बादलों की मोटी चादर रहेगी और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। बारिश के चलते रात का पारा 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जबकि दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि यह दौर एक झटके में खत्म नहीं होगा आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है। बदलाव का फायदा यह कि कोहरे से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन नमी बढ़ने के साथ ठंड का अहसास फिर तेज हो सकता है।
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कोहरे और ‘कोल्ड डे’ के बाद अब प्रदेश को दिन के वक्त हल्की राहत मिलने के संकेत हैं और तापमान में धीरे-धीरे उछाल आ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले दो दिन यूपी के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा। इसी बीच आज रात उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर आगे चलकर प्रदेश की हवा और बादलों की चाल बदल सकता है। लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार 21 जनवरी को पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक आसमान साफ रहने की संभावना है, इसलिए मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है। 22 जनवरी के लिए भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मगर तस्वीर 23 जनवरी से बदलने लगेगी तब यूपी में मौसम यू-टर्न ले सकता है और कई जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
बुधवार (21 जनवरी) को उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में मौसम सामान्य और राहतभरा रहने के संकेत हैं। वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, चित्रकूट, अमेठी से लेकर आगरा, मेरठ, झांसी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा तक और बरेली, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जैसे तराई इलाकों में भी आसमान साफ रहने की उम्मीद है। इसी तरह गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर, बस्ती, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और कुशीनगर में भी दिन का मिजाज साफ रहेगा। हालांकि कुछ जगहों पर सुबह हल्का-छिछला कोहरा नजर आ सकता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप खुलकर खिलने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर एनसीआर से सटे नोएडा-गाजियाबाद तक बुधवार (21 जनवरी) को मौसम फिलहाल राहतभरा रहने के संकेत हैं। लखनऊ में दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ होगी और आसमान ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है। अनुमान के मुताबिक आज यहां न्यूनतम तापमान करीब 9°C और अधिकतम 25°C के आसपास रह सकता है। हालांकि मौसम की यह स्थिरता ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं अगले 48 घंटे बाद राजधानी के मौसम में स्पष्ट बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली से सटे नोएडा में भी आज आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार यहां न्यूनतम करीब 8°C और अधिकतम 23°C के आसपास रहने का अनुमान है, लेकिन कल से नोएडा में मौसम का रुख बदल सकता है। UP News