उत्तर प्रदेश में कानून का राज, योगी की पुलिस ने मार गिराए 256 दुर्दांत अपराधी
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
15 Oct 2025 12:13 PM
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। 8 साल पहले उत्तर प्रदेश की बागडोर संभालने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को सीधी चेतावनी दी थी कि अगर उत्तर प्रदेश में कानून तोड़ा तो उत्तर प्रदेश पुलिस सीधे जहन्नुम पंहुचा देगी। क्राइम के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का ही नतीजा है कि पिछले 8 सालों में उत्तर प्रदेश में योगी की पुलिस ने 256 दुर्दांत अपराधियों को मार गिराया है। इनमें सबसे ज्यादा बदमाश उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में मारे गए है। UP News
योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत पिछले साढ़े आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 15,726 मुठभेड़ों में 256 दुर्दांत अपराधियों को मार गिराया है। इन कार्रवाइयों से अपराधी प्रदेश छोड़ने पर मजबूर हुए हैं। सीएम योगी का मिशन शक्ति 5.0 भी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को तेज कर रहा है। UP News
पिछले साढ़े आठ वर्षों में पूरे उत्तर प्रदेश में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई
योगी सरकार की पुलिस ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में 256 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. यह ताबड़तोड़ कार्रवाई पिछले साढ़े आठ वर्षों में पूरे उत्तर प्रदेश में हुई है. यह एक्शन अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किया गया है. पुलिस ने 15,726 मुठभेड़ों को अंजाम देकर यह बड़ी सफलता हासिल की. इस दौरान 31,960 अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,324 अपराधी घायल हुए।
अपराधियों को ढेर करने में मेरठ जोन पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है. इस जोन में 4,453 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 85 कुख्यात अपराधियों को मार गिराया गया. यहां 8,312 अपराधी दबोचे गए और 3,131 अपराधी घायल हुए. वहीं, अपराधियों से लोहा लेते हुए मेरठ जोन में 461 पुलिसकर्मी घायल हुए और दो शहीद हुए. यह आंकड़ा बताता है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में मेरठ जोन ने सबसे अधिक सख्ती दिखाई है।
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान में गाजियाबाद कमिश्नरी नेने बाजी मारी है। कमिश्नरेट के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद में 13 अपराधियों को ढेर कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया गया। इसके मुकाबले लखनऊ और बरेली जोन में 17-17, जबकि प्रयागराज जोन में 10 अपराधी मारे गए। अपराधियों से लड़ते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में 18 पुलिसकर्मी शहीद हुए और 1,754 घायल हुए. पिछले बीस दिनों में भी एक दर्जन से अधिक एनकाउंटर की कार्रवाई हुई है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ ये एक्शन आगे भी जारी रहेगा. UP News
वाराणसी और आगरा जोन भी पीछे नहीं
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान में वाराणसी और आगरा जोन ने भी अपनी छाप छोड़ी। वाराणसी ज़ोन में 1,108 मुठभेड़ों के दौरान 27 अपराधियों को ढेर किया गया और 2,128 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं आगरा जोन में 2,374 मुठभेड़ों के दौरान 22 अपराधी मारे गए और 5,631 को पकड़ने में सफलता मिली। इन तीनों जोनों में पुलिसिया कार्रवाई ने अपराधियों को प्रदेश छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। UP News