Uttar Pradesh: प्रयागराज में युवक ने अपने माता-पिता को गोली मारी
UP News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2022 01:38 AM
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में यमुनापार नैनी थाना क्षेत्र के मामा भांजा इलाके में बुधवार को एक युवक ने अपने माता-पिता को गोली मार दी। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
Uttar Pradesh News
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को नैनी के मामा भांजा तालाब क्षेत्र में एक युवक के गोलीबारी करने और अपने अपने मां-बाप को गोली मारने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी रितेश को गिरफ्तार कर लिया।
पांडेय ने बताया कि इस घटना में दो लोगों- लालचंद और उनकी पत्नी कुसुम को गोली लगी है जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
उन्होंने बताया कि रितेश ने जिस लाइसेंसी हथियार से गोली चलाई, वह बरामद कर लिया गया है। पुलिस को घटनास्थल से सात खोखे और आठ कारतूस मिले। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।