विज्ञापन
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राज्य राजधानी क्षेत्र के तहत लखनऊ और आसपास के जिलों को जोड़ने के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है।

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राज्य राजधानी क्षेत्र के तहत लखनऊ और आसपास के जिलों को जोड़ने के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इस योजना के तहत 6-लेन सर्कुलर एक्सप्रेसवे विकसित किया जाएगा, जो पूरे क्षेत्र के ट्रैफिक और आर्थिक ढांचे को नई दिशा देगा।
UP News
इस परियोजना के तहत राजधानी लखनऊ को केंद्र में रखते हुए एक सर्कुलर एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जो आसपास के पांच जिलों—बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई और सीतापुर को आपस में जोड़ेगा। यह पूरा नेटवर्क राज्य राजधानी माला परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करना और शहर पर ट्रैफिक का दबाव कम करना है।
UP News
इस परियोजना को ब्राउनफील्ड मॉडल पर विकसित किया जाएगा, यानी मौजूदा सड़कों को चौड़ा कर और आधुनिक सुविधाओं से लैस कर इसे एक्सप्रेसवे का रूप दिया जाएगा। इससे बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं पड़ेगी और निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा सकेगा। वर्तमान में लखनऊ से जुड़े प्रमुख मार्गों पर भारी ट्रैफिक दबाव देखा जाता है।
* लखनऊ-बाराबंकी: लगभग 50,000 वाहन प्रतिदिन
* लखनऊ-उन्नाव: लगभग 40,000 वाहन
* लखनऊ-संडीला: लगभग 40,000 वाहन
* उन्नाव-रायबरेली: लगभग 35,000 वाहन
* सीतापुर-हरदोई: लगभग 33,000 वाहन
* रायबरेली-बाराबंकी: लगभग 23,000 वाहन।
इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, जिससे शहर के अंदर ट्रैफिक जाम में बड़ी कमी आने की उम्मीद है। इस एक्सप्रेसवे के आसपास लॉजिस्टिक पार्क, वेयरहाउस, औद्योगिक क्लस्टर और आवासीय परियोजनाएं विकसित करने की योजना भी है। इससे क्षेत्र में निवेश बढ़ने और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
UP News
विज्ञापन