विज्ञापन
उत्तराखंड की सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार से ज्ञान लेने का फैसला किया है। यह फैसला उत्तराखंड में आयोजित होने वाले एक बड़े आयोजन के लिए लिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के पास इस प्रकार के खास आयोजनों को आयोजित करने का विशेष अनुभव रहा है।

UP News : उत्तराखंड की सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार से ज्ञान लेने का फैसला किया है। यह फैसला उत्तराखंड में आयोजित होने वाले एक बड़े आयोजन के लिए लिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के पास इस प्रकार के खास आयोजनों को आयोजित करने का विशेष अनुभव रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुभवों के कारण ही उत्तराखंड सरकार के अधिकारी उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। UP News
उत्तराखंड के हरिद्वार में अद्र्ध कुंभ मेले की तैयारियां चल रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार प्रयागराज में महाकुंभ के मेले का बहुत ही सफल आयोजन कर चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस ढंग से महाकुंभ मेले का आयोजन सम्पन्न कराया था उसकी सराहना दुनिया भर में हुई थी। इसी कारण उत्तराखंड सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार से अद्र्ध कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए सलाह लेने का फैसला किया है। इस सलाह को ज्ञान प्राप्त करने की श्रेणी में रखा गया है। वैसे भी हरिद्वार के मेले में उत्तर प्रदेश के नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस कारण उत्तर प्रदेश सरकार भी अद्र्ध कुंभ मेले को लेकर अभी से सतर्क हो गई है। UP News
सबको पता है कि कुंभ का मेला सनातन धर्म की बहुत बड़ी परम्परा है। वर्ष-2027 में उत्तराखंड के हरिद्वार में अद्र्ध कुंभ का मेला आयोजित किया जाएगा। हरिद्वार में अद्र्ध कुंभ का मेला जनवरी-2027 से शुरू होकर अप्रैल 2027 तक चलेगा। इस दौरान उत्तराखंड सरकार ने संतों से राय मशविरा करके कुंभ के मेले की पूरी रूपरेखा तथा शाही स्नान की सभी प्रमुख तारीखें घोषित कर दी हैं। अद्र्ध कुंभ मेले के लिए कुल 10 प्रमुख स्नान पर्व तय करके घोषित कर दिए गए हैं। UP News
उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अर्ध कुंभ मेला 2027 हरिद्वार में 14 जनवरी 2027 से शुरू होकर 20 अप्रैल 2027 तक चलेगा। इस दौरान कुल 10 प्रमुख स्नान पर्व आयोजित होंगे। मेला प्रशासन ने इन तिथियों को पहले ही घोषित कर दिया है, ताकि श्रद्धालु अपनी यात्रा की तैयारी पहले से कर सकें। इस बार का अर्ध कुंभ मेला पिछले आयोजनों की तुलना में बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा के साथ आयोजित किया जाएगा। UP News
14 जनवरी 2027 - मकर संक्रांति
6 फरवरी 2027 - मौनी अमावस्या
11 फरवरी 2027 - बसंत पंचमी
20 फरवरी 2027 - माघ पूर्णिमा
6 मार्च 2027 - महाशिवरात्रि (अमृत स्नान)
8 मार्च 2027 - फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान)
7 अप्रैल 2027 - नव संवत्सर
14 अप्रैल 2027 - मेष संक्रांति (अमृत स्नान)
15 अप्रैल 2027 - विशेष स्नान
20 अप्रैल 2027 - चैत्र पूर्णिमा (मेले का समापन) UP News
विज्ञापन