उत्तर प्रदेश के इस खास शहर में होगा वैश्य समाज का बड़ा समागम
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:45 AM
उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरी दुनिया में वैश्य समाज का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। उत्तर प्रदेश के साथ ही साथ उत्तर भारत के अनेक प्रदेशों में वैश्य समाज को बनिया के नाम से भी जाना जाता है। वैश्य समाज में बनिया शब्द संस्कृत के वणिक शब्द से आया है। वणिक का अर्थ होता है व्यापार करने वाला समाज। इस प्रकार आप समझ सकते हैं कि व्यापार करने में वैश्य समाज सबसे आगे है। उत्तर प्रदेश में वैश्य समाज के अनेक संगठन बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश में सक्रिय इन्हीं संगठनों में से वैश्य समाज के एक संगठन ने वैश्य समाज का बड़ा समागम करने की घोषणा की है। UP News
उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में आयोजित होगा वैश्य समाज का बड़ा समागम
उत्तर प्रदेश में सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन ने नोएडा शहर में वैश्य समाज का बड़ा समागम करने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में होने वाला यह समागम कल 31 अगस्त को होगा। वैश्य समाज का दावा है कि नोएडा में होने वाले समागम में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर से वैश्य समाज की बड़ी हस्तियां भाग लेंगी। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन ने उत्तर प्रदेश में होने वाले समागम के लिए लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला से लेकर अनेक मंत्रियों तथा वैश्य समाज की बड़ी विभूतियों को बुलाने की घोषणा की है। UP News
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन का कहना है कि वैश्य समाज हमेशा से देश तथा दुनिया को मार्ग दिखाता रहा है। वर्तमान समय में समाज के सामने अनेक चुनौतियां तथा समस्याएं खड़ी हैं। तमाम चुनौतियों तथा समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श करने के लिए उत्तर प्रदेश की धरती पर वैश्य समागम का आयोजन किया जाएगा। UP News
वैश्य समाज में श्रेष्ठ बनने की होड़ में हो रहा है समागम
इस दौरान खबर यह भी आ रही है कि उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में घोषित किए गए वैश्य समागम के पीछे वैश्य समाज की राजनीति काम कर रही है। जानकारों का दावा है कि पिछले कुछ सालों में नोएडा से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक वैश्य समाज में वैश्य समाज के एक युवक की ख्याति बहुत तेजी के साथ फैली है। उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में रहने वाला वैश्य समाज का यह युवक तेजी के साथ प्रसिद्ध हो रहा है। वैश्य समाज के इस युवक की प्रसिद्धी वैश्य समाज की ही कुछ तथाकथित दिग्गजों को रास नहीं आ रही है। कहा जा रहा है कि वैश्य समाज में अपना प्रभाव बढ़ाने के मकसद से नोएडा शहर नहीं, उत्तर प्रदेश भी नहीं, राष्ट्रीय भी नहीं अंतर्राष्ट्रीय नाम से संगठन बनाया गया है। UP News
अंतर्राष्ट्रीय संगठन के नाम पर आयोजन की घोषणा करके वैश्य समाज का एक धड़ा नोएडा से लेकर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे वैश्य समाज के दूसरे धड़े के प्रभाव को कम करना चाहता है। इस विषय में चेतना मंच वैश्य समाज के बीच में एक सर्वे भी कर रहा है। शीघ्र ही वैश्य समाज के उस सर्वे को भी प्रकाशित किया जाएगा। सर्वे की रिपोर्ट प्रकाशित होने तक इतना ही बताया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में वैश्य समाज के बड़े समागम की घोषणा ने वैश्य समाज में चर्चाएं तेज कर दी हैं। UP News