वाराणसी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस कब शुरू होगी ? क्या 27 अक्टूबर से टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी ? जानिए संभावित रूट, टाइमिंग, 16 एसी कोच, 823 यात्रियों की क्षमता और प्रयागराज-कानपुर में ठहराव से जुड़ी अहम जानकारी।

UP News : उत्तर प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वाराणसी और नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रेन का संचालन 31 अक्टूबर 2026 से शुरू हो सकता है, जबकि टिकटों की बुकिंग 27 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है। इस ट्रेन से वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर के यात्रियों को रात में सफर कर सुबह दिल्ली पहुंचने का विकल्प मिल सकता है। हालांकि, यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले रेलवे की आधिकारिक समय-सारिणी और आरक्षण संबंधी सूचना की पुष्टि करनी चाहिए। UP News
यह भी पढ़ें : जौनपुर में MLC चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SSP ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
वाराणसी और नई दिल्ली के बीच प्रस्तावित स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस लंबी दूरी की रात की यात्रा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। सामान्य चेयर कार वंदे भारत ट्रेनों के मुकाबले इसमें सोने की सुविधा वाले एसी कोच होंगे। इससे उन यात्रियों को सहूलियत मिल सकती है, जो रात में सफर करके सुबह अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ट्रेन का प्रस्तावित मार्ग वाराणसी से प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होते हुए नई दिल्ली तक होगा। अलीगढ़ में ठहराव की भी चर्चा है, लेकिन इसे अंतिम रूप से तय मानने से पहले रेलवे की आधिकारिक जानकारी देखना जरूरी है। UP News
इसे भी पढ़ें : भाजपा ने शिवांश श्रीवास्तव को सौंपी पश्चिम उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया एवं IT की कमान
वाराणसी-नई दिल्ली ट्रेन को देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। इससे पहले कामाख्या और हावड़ा के बीच वंदे भारत स्लीपर सेवा शुरू होने की जानकारी सामने आई थी। नई ट्रेन के संचालन से उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों और राष्ट्रीय राजधानी के बीच रात के समय यात्रा का एक और विकल्प उपलब्ध हो सकता है। मीडिया रिपोर्टों में 31 अक्टूबर को वाराणसी में ट्रेन के शुभारंभ की संभावना जताई गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मौजूद रहने की भी चर्चा है। प्रस्तावित स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 एलएचबी एसी कोच होने की जानकारी दी गई है। इनमें एक फर्स्ट एसी, चार सेकेंड एसी और 11 थर्ड एसी कोच शामिल बताए गए हैं। ट्रेन की कुल यात्री क्षमता करीब 823 बताई जा रही है। UP News
विज्ञापन