VARANASI SAMACHAR : ज्ञानवापी परिसर में बंद तहखानों को खोलने पर सुनवाई 21 मार्च को
VARANASI SAMACHAR
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:39 AM
VARANASI SAMACHAR : वाराणसी। वाराणसी के एक स्थानीय अदालत ने ज्ञानवापी परिसर में बंद पड़े दो तहखानों को खोलने और उनका सर्वेक्षण कराने का अनुरोध करने वाली याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 21 मार्च की तारीख मुकर्रर की है। यह आदेश वाराणसी के जिला न्यायाधीश ए के विश्वेश की अदालत ने दिया है।
VARANASI SAMACHAR
जिला शासकीय अधिवक्ता महेंद्र पांडेय ने बताया कि वाराणसी की जिला अदालत द्वारा ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की मांग को खारिज कर दिया था, जिसको लेकर हिन्दू पक्ष के अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका दायर की थी।
उन्होंने बताया कि इस मामले में उच्च न्यायालय ने आठ हफ्तों के लिए सुनवाई टाल दी है। उन्होंने कहा कि इसको देखते हुए वाराणसी के जिला न्यायाधीश ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 मार्च, 2023 की तारीख तय की है।
ज्ञानवापी- मां श्रृंगार गौरी के मामले में हिंदू पक्ष के अधिवक्ता ने जिला जज एके विश्वेश की अदालत में मांग की थी कि ज्ञानवापी परिसर के बंद तहखानों के ताले खुलवाए जाएं और सर्वे कराया जाए, जिस पर मुस्लिम पक्ष ने अपनी आपत्ति प्रस्तुत की थी। अब हिंदू पक्ष को इस पर अपनी आपत्ति पेश करनी है।
इससे पहले जिला जज ने हिंदू पक्ष द्वारा ज्ञानवापी परिसर में पाए गए ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग की मांग को खारिज कर दिया था, जिस पर हिंदू पक्ष ने उच्च न्यायालय में एक पुनरीक्षण याचिका दायर की थी।