विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विकास SIR ने एक महत्वपूर्ण फार्मूला बता दिया है। पूरे भारत में विकास SIR के नाम से प्रसिद्ध टीचर डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश में आए थे।

UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विकास SIR ने एक महत्वपूर्ण फार्मूला बता दिया है। पूरे भारत में विकास SIR के नाम से प्रसिद्ध टीचर डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश में आए थे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित इस खास कार्यक्रम में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने छात्र-छात्राओं को अनेक गुरू मंत्र दिए। विकास SIR ने यह भी बताया कि UPSC की परीक्षा को पहली ही बार में कैसे पास किया जा सकता है। UP News
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में विकास SIR ने उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं को खास ज्ञान दिया। इस दौरान उन्होंने विस्तार के साथ अपनी बात समझाई। विकास SIR ने जो समझाया उसे हम नीचे आसान भाषा में अपने पाठकों को बता रहे हैं। UP News
प्रसिद्ध शिक्षक एवं कोच डॉ.विकास दिव्यकीर्ति का मानना है कि परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को इसके पूरे ढांचे एग्जाम स्ट्रक्चर और बारीकियों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। हर साल करीब 10 लाख बच्चे इस परीक्षा में बैठते हैं, इसलिए आपको यह पता होना चाहिए कि परीक्षा का पैटर्न कैसा है। UP News
UPSC की तैयारी करने के लिए ट्रिपल 8 फार्मूले को अपनाने की सलाह देते हैं। छात्रों को 8 घंटे सोना चाहिए, 8 घंटे पढ़ना चाहिए और 8 घंटे मौज-मस्ती करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि UPSC में पहली ही बार में सफल होने के लिए ट्रिपल 8 का फार्मूला बहुत लाभकारी है। UP News
प्रारंभिक परीक्षा के दूसरे पेपर यानी सीसैट (CSAT) को लेकर बहुत से छात्र डरे रहते हैं, खासकर गणित को लेकर। विकास SIR की सलाह है कि अगर गणित कमजोर है, तो घबराएं नहीं। आप रीजनिंग और कॉम्प्रिहेंशन पर अपनी पकड़ मजबूत करें। परीक्षा में 120 मिनट में 80 सवाल हल करने होते हैं, जिसका मतलब है कि हर सवाल के लिए केवल 1 से 1.5 मिनट का समय मिलता है। इसलिए सटीक और तेज स्पीड के साथ टाइम मैनेजमेंट करना बेहद जरूरी है। मेंस परीक्षा के लिए विकास सर 'ज्यादा से ज्यादा लिखने' की प्रैक्टिस करने की सलाह देते हैं। वह कहते हैं कि उम्मीदवारों को फैक्ट या तथ्योंबातें लिखनी चाहिए। आंसर राइटिंग के समय उत्तर में ज्यादा से ज्यादा तथ्य शामिल करें और हवा में बातें करने से पूरी तरह बचें तैयारी के अंतिम पड़ाव यानी इंटरव्यू को लेकर सर कहते हैं कि छात्रों को शुरू से ही अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स पर काम करना चाहिए। आप जितना हो सके, सही और तार्किक तरीके से बोलने की प्रैक्टिस करते रहें। यदि आपकी सोशल स्किल्स और बोलने का तरीका अच्छा है, तो इंटरव्यू बोर्ड के सामने आपको किसी भी प्रकार की घबराहट या दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। UP News
विज्ञापन