विज्ञापन
प्रदेश में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (जी राम जी योजना) लागू की जाएगी।

UP News : उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (जी राम जी योजना) लागू की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार की गारंटी देकर गांवों को आत्मनिर्भर बनाना है। नई व्यवस्था के तहत अब ग्रामीण परिवारों को 100 दिन के बजाय 125 दिन तक रोजगार की गारंटी दी जाएगी। यह बदलाव ग्रामीण मजदूरों की आय बढ़ाने और रोजगार सुरक्षा को मजबूत करने के लिए किया गया है।
UP News
यह योजना पुराने ढांचे को बदलकर एक नया ग्रामीण रोजगार मॉडल तैयार करती है, जिसमें रोजगार के साथ स्थायी ग्रामीण विकास कार्यों पर भी जोर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इस योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा, गांवों में बुनियादी ढांचे का विकास तेज होगा।
UP News
इसे भी पढें: उत्तर प्रदेश से बिहार तक मुहर्रम जुलूस में बवाल : कई जिलों में हिंसा, पथराव में पुलिसकर्मी घायल
उत्तर प्रदेश सरकार और ग्राम्य विकास विभाग इस योजना के क्रियान्वयन की तैयारियों में जुटे हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर योजना को प्रभावी बनाने के लिए जागरूकता और प्रशासनिक ढांचा मजबूत किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह योजना विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने वाली ऐतिहासिक पहल है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका और रोजगार दोनों को मजबूती मिलेगी। नई योजना में डिजिटल मॉनिटरिंग, पारदर्शी भुगतान व्यवस्था और ग्राम पंचायतों की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सके। विकसित भारत-जी राम जी योजना ग्रामीण भारत में रोजगार व्यवस्था को नया रूप देने की कोशिश है। 125 दिन की रोजगार गारंटी और विकास कार्यों के विस्तार से गांवों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।
UP News
ये भी पढ़े: उत्तर प्रदेश सरकार को प्रधानों के चुनाव की समयसीमा बताने का आदेश, हाईकोर्ट सख्त
विज्ञापन