उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच मेरठ एसटीएफ और बागपत पुलिस ने कुख्यात अपराधी विपुल उर्फ खूनी को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, विपुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर था और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था।

UP News : उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच मेरठ एसटीएफ और बागपत पुलिस ने कुख्यात अपराधी विपुल उर्फ खूनी को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, विपुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर था और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विपुल ने वर्ष 2005 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उसके खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी, जानलेवा हमले और सुपारी लेकर हत्या जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज होते गए। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, विपुल के खिलाफ दिल्ली, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और सहारनपुर समेत कई जिलों में कुल 38 मुकदमे दर्ज थे। UP News
पुलिस के मुताबिक, विपुल उर्फ खूनी शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के भभीसा गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ पहला मुकदमा वर्ष 2005 में कांधला थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद वह धीरे-धीरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में सक्रिय हो गया। पुलिस का दावा है कि विपुल कुख्यात सुशील मूंछ गैंग से जुड़ा हुआ था और गैंग के इशारे पर कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। कांधला थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट 24-ए भी दर्ज थी। UP News
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2014 के एक हत्याकांड में विपुल पर मुकदमे के वादी और गवाहों को धमकाने का आरोप था। आरोप है कि वह केस से जुड़े लोगों पर दबाव बना रहा था और रंगदारी की मांग कर रहा था। पुलिस का कहना है कि जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके बाद उसके खिलाफ वारंट जारी किए गए थे। शामली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। UP News
पुलिस के मुताबिक, मेरठ एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि विपुल बागपत के सिंघावली अहीर क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि इस दौरान विपुल ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। मुठभेड़ में घायल विपुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बाद विपुल के पास से एक बाइक, दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद सामान को जांच के लिए सुरक्षित रखा है। UP News
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, विपुल का नाम कई गंभीर अपराधों में सामने आया था। इनमें वर्ष 2014 का कांधला क्षेत्र का हत्या मामला भी शामिल है, जिसमें उस पर एक व्यक्ति की हत्या का आरोप था। इसके अलावा वर्ष 2017 में मानपुर क्षेत्र में वाहन लूट और एक महिला प्रधान की हत्या से जुड़े मामले में भी विपुल का नाम सामने आया था। UP News
विज्ञापन