Viral Chat : वायरल हुई हेड कांस्टेबल की अश्लील चैट, संस्पेंड, होगी जांच
Viral Chat: Viral Head Constable's obscene chat, suspended, will be investigated
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:58 AM
Viral Chat : कानपुर। यूपी के कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली में तैनात एक हेड कांस्टेबल की ओर से मदद के नाम पर एक महिला से की गई अश्लील चैटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसकी जानकारी पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। पूरे मामले की जांच सीओ भोगनीपुर को सौंपी गई है।
मदद के नाम पर लिया नंबर
उरई निवासी एक महिला का भोगनीपुर के एक कबाड़ी से विवाद चल रहा है। इसकी तहरीर देने महिला भोगनीपुर कोतवाली पहुंची थी। यहां हेड कांस्टेबल लायक सिंह से उसकी मुलाकात हुई। महिला ने हेड कांस्टेबल को बताया कि उसके पति नहीं हैं। इस पर हेड कांस्टेबल ने मदद करने का आश्वासन दिया और महिला का मोबाइल नंबर ले लिया।
हेड कांस्टेबल ने महिला से की अश्लील बात
इसके बाद महिला और सिपाही के बीच व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू हुई, जिसमें कांस्टेबल पीड़ित महिला को लिखता है कि तुम मुझे एक एप्लीकेशन लिखकर दे दो। जवाब में महिला लिखती है कि मैं तो जानती नहीं एप्लीकेशन में क्या लिखें। कांस्टेबल लिखता है कि मैं तुम्हें लिखकर भेजूंगा। वही टाइप कर भिजवा देना। तुम्हारा पति नहीं है... इसलिए मैं तुम्हारी मदद करूंगा। जब तक भोगनीपुर थाने में हूं, तुमको कोई दिक्कत नहीं होगी। इस पर महिला कांस्टेबल को धन्यवाद कहती है। इसके बाद कांस्टबेल महिला से अश्लील बातें करने लगता है। महिला के विरोध करने पर कांस्टेबल पीछे पड़ जाता है। वो लिखता है कि तुम्हारा पति नहीं है...कभी मन नहीं करता। अभी तुम्हारी उम्र ही क्या है।
एसपी ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर सौंपी जांच
यह चैट सोशल मीडिया में वायरल होने पर सवाल खड़ा किया जाने लगता है। इस पर एसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने कहा कि वायरल चैट के प्रकरण की गंभीरता समझते हुए हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। भोगनीपुर क्षेत्राधिकारी को जांच दी गई है। इस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया कि कौन, कहां की महिला है, कब किसे तहरीर दी गई। इसकी जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया ट्रायल पर हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई की गई है।