Viral Video : यूपी में का बा के बाद "सबकी पसंद बाबा" वाला वीडियो हुआ वायरल
Viral Video
भारत
RP Raghuvanshi
29 Apr 2023 07:09 PM
Viral Video : सबको पता है कि कुछ अर्सा पूर्व लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने "यूपी में का बा" शीर्षक से गाना गाया था। हाल ही में उन्होंने "यूपी में का बा" पार्ट-2 भी पेश किया था। दोनों ही गाने खूब चर्चित हुए थे। "यूपी में का बा" पार्ट-2 के बाद तो कानपुर पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को नोटिस तक थमा दिया था।
Viral Video
"यूपी में का बा" के काउंटर के तौर पर मेरठ की कवियत्री अनामिका अंबर ने "यूपी में बाबा" शीर्षक से गीत गाया था। यह गीत भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। अब यूपी में बाबा से एक कदम आगे जाते हुए एक चर्चित म्यूजिक बैंड ने नया गाना जारी किया है।
इस गाने को अनेक कंज्यूमर ब्रांडस के लोकप्रिय हो चुके विज्ञापन की थीम पर गाया गया है। नीचे दिए गए लिंक में आप भी सुनें नया गाना।
https://twitter.com/rpraghuvanshi/status/1652219433593749505?t=HjIWY59X27GfxIxGa6qSjw&s=08
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।