Viral Video : वसूली के आरोप में नोडल अधिकारी को कुर्सी से मारा, वीडियो वायरल
Nodal officer hit with chair on charges of recovery
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:56 PM
Viral Video : आजमगढ़। भ्रष्टाचार मुक्त यूपी सिर्फ नारा बनकर रह गया है। जिले में आशा संगिनी ने पैसा वसूली के आरोप में अपने ही नोडल अधिकारी को कुर्सी से मारा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि चेतना मंच इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना आजमगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य ठेकमा का बताई जा रही है।
Viral Video :
जानकारी के मुताबिक आशा संगिनी संघ की जिलाध्यक्ष विभा राय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पर कार्यरत आशा संगिनी पर गंभीर आरोप लगाया है। इस बाबत उन्होंने गोरखपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा है। विभा राय ने सीएम को बताया कि ठेकमा की सीएचसी पर तैनात आशा संगिनी अन्य आशा संगिनियों के साथ दुर्व्यवहार करती है और अशब्दों का प्रयोग करती है। वह पीएचसी ठेकमा पर कार्यरत कर्मचारियों को मारने व छेड़खानी के आरोप में फंसाने की भी धमकी देती है। पीएचसी ठेकमा पर प्रतिदिन आकर हंगामा करती है। पीएचसी में होने वाली बैठक में भी हंगामा करती रहती है। उस पर अवैध धन वसूली का भी आरोप है। आशा संगिनी के गलत व्यवहार से कर्मचारी मानिसक रूप से परेशान हैं। विभा राय ने सीएम से उक्त संगिनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
[video width="640" height="352" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/10/VID-20221020-WA0128.mp4"][/video]
बताया जाता है कि बीते दिनों अवैध वसूली को लेकर आशा कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। एक आशा संगिनी ने अवैध वसूली के आरोप में अपने नोडल अधिकारी को कुर्सी से मारा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला दूसरे पर कुर्सी से मारती नजर आ रही है। जबकि दूसरी महिला बीच-बचाव की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि वसूली को लेकर यह विवाद हुआ था।