विज्ञापन

Viral Video : विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी का एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Viral Video) के माध्यम से जयंत चौधरी की पत्नी चारु चौधरी जमकर सुर्खियां बटोर रही है। इस वीडियो में चारु सीएम आदित्यनाथ से सवाल करती नजर आ रही है।
आपको बता दें कि चारू चौधरी का यह वीडियो राष्ट्रीय लोकदल के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चारु कह रही है कि, 'क्या मतलब था मेरे पति पर इतनी लाठियां बरसाने का, गुंडा है वो...मवाली है? क्या गलत किया था जयंत चौधरी ने? ठीक है आप प्रशासन हैं, आप सरकार हैं..आपका मन चाहा तो आपने उन पर लाठियां बरसा दीं। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि उन लाठियों का पूरा हिसाब पश्चिम उत्तर प्रदेश देगा।' तो वहीं, अब चारु चौधरी का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस दौरान चारू चौधरी ने लोगों से आग्रह किया कि राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी गठबंधन के पक्ष में वोट कर नौजवानों और किसानों की सरकार बनाएं।
https://twitter.com/RLDparty/status/1491029941739487233?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1491029941739487233%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Futtar-pradesh%2Fup-elections-2022-jayant-choudhary-wife-charu-choudhary-viral-video-663605.htmlआपको बता दें कि 2020 में जयंत चौधरी हाथरस में गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने जा रहे थे। उसी समय पुलिस ने राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया था। इस दौरान जयंत चौधरी कुछ टीवी चैनल्स को बयान दे रहे थे, तभी पुलिस ने उन पर भी बल प्रयोग किया। हालांकि रालोद कार्यकर्ताओं ने घेरा बनाकर उन्हें बचा लिया। लाठीचार्ज में रालोद के कई कार्यकर्ता और समर्थक घायल हुए थे।
>> UP Elections 2022 : द्वितीय चरण में मुस्लिम व दलित निभाएंगे अहम भूमिकाविज्ञापन