Weather in UP- यूपी के 30 से अधिक जिलों मे 24 घंटों से लगातार बारिश
भारत
चेतना मंच
16 Sep 2022 02:38 PM
Weather in UP- उत्तर प्रदेश राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी आने वाले 48 घंटे तक यह सिलसिला चलता रहेगा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत अयोध्या, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज समेत दर्जनभर जिलों में पिछले 2 दिन से तेज बारिश हो रही है। बारिश के साथ-साथ तेज रफ्तार से चल रही हवाओ ने मौसम को काफी ठंडा कर दिया है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Heavy Rainfall In up) में हो रही बरसात बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात और अरब की खाड़ी की तरफ से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से मानसून के एक्टिव होने के कारण से हो रही है। पिछले 24 घंटों में लखनऊ कानपुर समेत कई जिलों में 80 मिमी. तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। बताया जा रहा है कि 18 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में इसी तरह से लगातार बरसात होती रहेगी। जिसकी वजह से बारिश अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 2 दिन से भारी बारिश की वजह से स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बारिश की वजह से बुधवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज के मैच को रद्द करना पड़ा।
राज्य के इन जिलों में जारी हुआ बारिश अलर्ट -
उत्तर प्रदेश (Weather in UP) राज्य के मऊ, गाजीपुर, चंदौली, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, अयोध्या, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, कौशांबी, बांदा, चित्रकूट, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर (नगर व देहात), उन्नाव, झांसी, हमीरपुर, इटावा, जालौन, कन्नौज, औरैया, मेरठ, हरदोई, गौतम बुध नगर, नोएडा, सोनभद्र, सहारनपुर, जालौन, आगरा, गाजियाबाद जिलों में बारिश अलर्ट जारी कर दिया गया है।