विज्ञापन
UP News : पुलिस चौकी का माहौल अचानक बदल गया। जहां कुछ घंटे पहले तनाव था, वहीं अब शादी की तैयारियां शुरू हो गईं।

UP News: मुज्जफरनगर की एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। यह शादी पुलिस चौकी में हुई। विवाद की आशंका को पुलिस की समझदारी ने रिश्तेदारी में बदल दिया। पुलिस चौकी मंडप में बदल गई।
रामपुर तिराहा निवासी रोहन (पुत्र मुकेश) अपनी प्रेमिका प्रियंका (मलीरा गांव) से मिलने पहुंचा था। देर रात दोनों की मुलाकात की सूचना परिजनों और ग्रामीणों को लगते ही युवक को पकड़ लिया गया। इस बीच पुलिस को भी सूचना दे दी गई।
पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत करवाया
रोहाना चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया और उन्हें चौकी ले आए। यहां युवक-युवती और दोनों परिवारों के साथ लंबी बातचीत की गई।
थाने में चली लंबी चर्चा
चौकी प्रभारी ने धैर्यपूर्वक दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित किया।काफी देर चली चर्चा के बाद दोनों परिवार आपसी सहमति से शादी के लिए तैयार हो गए। चौकी का माहौल अचानक बदल गया। जहां कुछ घंटे पहले तनाव था, वहीं अब शादी की तैयारियां शुरू हो गईं।
परिजनों, ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में रोहन और प्रियंका ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। दोनों ने परिवारों का आशीर्वाद लिया।
चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने नवदंपती को शगुन देकर सुखी दांपत्य जीवन की कामना की और सभी के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था कराई।
यह घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग मुजफ्फरनगर पुलिस की संवेदनशीलता और प्रभारी मोहित कुमार की कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे 'खाकी का सकारात्मक चेहरा' बता रहे हैं। UP News
विज्ञापन