विज्ञापन
UP News: देश में चर्चा का विषय बने राम मंदिर चढ़ावा कथित घोटाला मामले पर बीएसपी प्रमुख ने बड़ा बयान दिया है।

UP News: अयोध्या में श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर बीएसपी चीफ मायावती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले पर चिंता जताई और मामले को जल्द से जल्द हल करने की भी बात कही। उन्होंने इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की सलाह दी।
'अति-गम्भीर व चिन्तनीय'
बीएसपी चीफ ने मंगलवार को एक्स पर लिखा, "अयोध्या में श्रीराम मंदिर से चढ़ावे की हुई चोरी, गबन व हेराफेरी आदि करने की मीडिया में आए दिन किस्म-किस्म की आ रही खबरें अति-गम्भीर व चिन्तनीय है। ऐसे लोग क़तई भी बख़्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं।
मायावती ने कहा, "अब यहां मंदिर में श्रद्धा के चढ़ावे आदि में आगे कोई भी शिकायत ना आए, इसके लिए देश के दूसरे विख्यात व प्रसिद्ध मंदिरों में चढ़ावे आदि के हिसाब-किताब के लिए जो व्यवस्था है, उनका यहां अयोध्या में भी अनुसरण करके इस प्रकरण को जल्दी ही सुलझाना उचित होगा।"
'जनहित में सलाह है'
बसपा प्रमुख ने कहा, "इतना ही नहीं बल्कि देश में राजनीति का अपराधीकरण व अपराध का राजनीतिकरण तथा धर्म का राजनीतिकरण एवं राजनीति का अंध धर्मीकरण ना किया जाए तो यह सही व संवैधानिक होगा, ऐसी बीएसपी की राजनीतिक पार्टियों को देश व जनहित में सलाह है और साथ ही देशवासियों से भी यह अपील है।" UP News
विज्ञापन