उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे पढ़कर आप हैरान और परेशान हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर बच्चे ही अपनों का खून बहा रहे हैं। आखिर क्या वजह होती है? जो बच्चों को ज्यादा प्यार करता है। उन्हीं का वह कातिल बन जाता है। कुछ इसी प्रकार का एक मामला बस्ती में देखने को मिला है, जब बाबा ने बेटे को फोन दिलवाने के लिए मना किया, तो उसने बाबा की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। UttarPradeshSamachar
बाबा की हत्या में दोस्त ने दिया साथ
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रेहरवा गांव रमापति पांडेय परिवार के साथ रहते हैं। उनके साथ उनका नाबालिग पोता भी रहता है, जिसे वह बहुत प्यार करते थे। बीते कुछ समय से नाबालिग पोता बाबा से फोन दिलाने की जिद कर रहा है, जिसे वह आज-कल कहकर टाल रहे थे। बीती चार अगस्त को नाबालिग पोता अपने दोस्त अजहरुद्दीन के साथ बाबा के पास पहुंचा। वह फोन दिलाने की जिद पर अड़ गया। बाबा ने उसे डांट दिया और गाली दे दी, इससे पोते का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने पाइप से पीट-पीटकर बाबा को लहूलुहान कर दिया। वहीं दोस्त ने पास में पड़ी ईंट को उठाकर बाबा के सिर में मार दिया। सिर में र्इंट लगने से बाबा लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद दोनों भाग गए।
पुलिस ने दोस्त समेत नाबालिग को पकड़ा
पुरानी बस्ती थाना की पुलिस ने बताया कि घटना में घायल बाबा को पास के ही अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। दोनों को पकड़कर पूछताछ की गई, तो पता चला कि पोता मोबाइल खरीदने के लिए बाबा से पैसे मांग रहा था। पैसे को लेकर बाबा और पोते में कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर पोते ने लोहे की पाइप से बाबा की पीट कर हत्या कर दी। दोस्त अजहरुद्दीन पर पीछे से ईंट मारी थी। अजहरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
बच्चों से रखें दोस्ताना व्यवहार
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता दोनों नौकरी करते हैं। ऐसे में वह बच्चों से दूर होते जा रहे हैं। जिसकी वजह से आप अपने बच्चों पर नजर नहीं रख पा रहे हैं कि आपका बच्चा किस दिशा में जा रहा है। उसके दोस्त कौन हैं। ऐसे में बच्चों का मां-बाप से प्यार कम हो जाता है। वह जिद्दी और चिड़चिड़े होते जाते हैं। इस भागदौड़ भी जिंदगी के साथ बच्चों पर नजर रखना बहुत जरूरी है, उनसे दोस्ताना व्यवहार रखें। जिससे वह आसानी से अपने दिल की बात आपसे शेयर कर सें। बच्चों का प्यार आपके प्रति बढ़ता जाए। यदि आप दूरी बनाते चले जाएंगे, तो एक दिन बच्चे का प्यार आपके लिए नफतर में बदल जाएगा और कोई भी अनहोनी कर सकते हैं। UttarPradeshSamachar