Tent City Varanasi: Luxurious टेंट सिटी में क्या है एक रात का किराया ?
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:13 PM
Tent City Varanasi: धार्मिक नगरी वाराणसी अपनी खूबसूरती (Varanasi News) के लिए मशहूर है। यहाँ पूरे साल पर्यटकों का आवगमन लगा रहता है। इसको ध्यान में रखकर लोगों की सुविधा के मुताबिक गंगा के किनारे आकर्षक टेंट सिटी की शुरुआत की गई है है। 13 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने इस टेंट सिटी का उद्घाटन किया ।
15 जनवरी से टेंट सिटी मेहमान आना शुरु हो जाएंगे। टेंट में टूरिस्ट सेवा का खास ध्यान रखा गया है। इसको 100 hectare में बनाया गया है जिसमें एक बार में 200 लोगों के रहने की व्यवस्था है।
काशी विश्वनाथ काॅरिडोर बनने के बाद लगातार टूरिस्ट का लग रहा जमावड़ा
यहां सैलानियों (Tent city Varanasi) को सुबह के नाश्ते से लेकर रात के भोजन तक पाँच सितारा आनंद मिलने जा रहा है। सुबह से शाम तक यहाँ पर लोगों का जमावड़ा बना रहेगा। इसके अलावा पर्यटकों को लुभाने के लिए और भी कई इंतजाम है। गंगा पार रेती में पांच सितारा होटल की सुविधाओं की बात करें तो टेंट सिटी पर सैलानियों को शानदार अहसास होने जा रहा है। नाव से आवगमन के अलावा काशी विश्वनाथ में दर्शन पूजन का भी मौका मिलने जा रहा है।
टेंट का किराया 1 रात/प्रति व्यक्ति 2 रात /प्रति व्यक्ति
टेंट सिटी में रुकने के प्रति व्यक्ति छह हजार से 30 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। 15 जनवरी से ऑनलाइन बुकिंग को लेकर वेबसाइट पर 15 दिसंबर से बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है।
टेंट सिटी (Tent City) के अधिकारियों (Tent City Varanasi) के मुताबिक 70 फीसदी घरेलू पर्यटक (भारतीय) और 30 फीसदी विदेशी पर्यटकों बुकिंग करवा चुके हैं। 70 फीसदी भारतीयों में करीब 55 फीसदी दक्षिण भारतीय है।
मेहमानों के लिए हुआ खास इंतजाम
टेंट सिटी में मेहमानों के लिए बेहतरीन इंतजाम किया गया है। टेंट सिटी पहुंच रहे सैलानियों की अगवानी में बनारसी अंदाज मे भी ढोल भी बजाया जाता है। मंगलाचरण के अलावा पर्यटकों का खास स्वागत भी किया जाएगा।
टेंट हाउस Tent city in Banaras) में जाने के लिए हर तरह के साधन मौजूद है। यहाँ बस, टैक्सी। ट्रेन या हवाई यात्रा के जरिये पहुंचा जा सकता हैं। टेंट सिटी मे पर्यटको की हर सुविधा का खयाल रखा गया है, तो देर किस बात की आप भी घूम आइये टेंट सिटी ।