UP में शुरू हुई गेंहू की खरीद, इस बार ज्यादा कीमत हुई तय
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:46 AM
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर आई है। यूपी में 1 मार्च यानी शुक्रवार से गेहूं की सरकारी खरीद प्रारंभ हो रही है जो 15 जून तक चलेगी। आपको बता दें कि सरकार ने 2,275 रुपये प्रति कुंतल गेहूं का समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। यह पिछले साल की तुलना में 150 रुपये ज्यादा है। उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने निर्देश दिया है कि इस दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने चाहिए। वहीं विभाग की ओर से किसानों से अनुरोध किया गया है कि गेहूं को ओसाकर, मिट्टी, कंकड़, धूल आदि को साफकर अच्छी तरह से सुखाकर ही क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए लेकर जाएं। जिससे की केंद्र पर किसी भी तरह की असुविधा न हो। बता दें कि कि गेहूं की बिक्री के लिए किसानों को खाद्य और रसद विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर विभाग के मोबाइल एप UP KISHAN MITRA पर पंजीकरण-नवीनीकरण कराना अनिवार्य है।
जनवरी से शुरू हुआ पंजीकरण
इस साल बटाईदार किसानों द्वारा भी पंजीकरण कराते हुए गेहूं की बिक्री की जा सकेगी। गेहूं खरीद के लिए किसानों का खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल fcs .gov in पर पहली जनवरी 2024 से ऑनलाइन पंजीयन शुरू है। अब तक 1,09,709 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। खाद्य और रसद विभाग के मुताबिक रविवार और अन्य अवकाशों को छोड़कर 15 जून तक क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन गेहूं खरीद सुबह 9 से शाम 6 बजे तक चलेगी। योगी सरकार ने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
Uttar Pradesh News
सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर
वहीं खाद्य और रसद विभाग ने टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसान जिला खाद्य विपणन अधिकारी या तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। खाद्य विभाग और अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 6,500 क्रय केंद्र स्थापित करने की योजना है। खाद्य व रसद विभाग ने गेहूं के मूल्य भुगतान PFNS के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक खाते में 48 घंटे के अंदर करने की व्यवस्था बनाई है 1 मार्च से शुरू हो रही गेहूं की खरीदारी के लिए सभी तरह को तैयरियां कर ली गई है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।