बनारस की सड़कों पर जब रात को निकल पड़े पीएम मोदी,लोग बोले- हर हर महादेव
PM Modi in Varanasi
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:46 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:46 AM
PM Modi in Varanasi : पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिन के दौरे पर है। इस बीच उन्हें आधी रात को सड़कों पर निरीक्षण करते हुए देखा गया। उनके साथ इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहे। बता दें इस बारे में पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी। पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने रात के समय शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया। जिनकी तस्वीरों उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पर शेयर की है। जिसमें पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे थे। आपको बता दें पीएम मोदी वाराणसी पहुंचने पर रात 11 बजे सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने इस परियोजना का हाल ही में उद्घाटन किया था और यह शहर के दक्षिणी हिस्से के लोगों के लिए काफी मददगार रहा है।' इस सड़क की वजह से वाराणसी के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट, लखनऊ, आजमगढ़ और गाजीपुर जाना काफी आसान हो गया है।
लोगों ने लगाए हर-हर महादेव के नारे
पीएम मोदी जिस वक्त सड़क पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ निरीक्षण में लगे हुए थे। उस वक्त आसपास रहने वाले लोगों इस बात का पता चल गया था। जिसके बाद लोगों ने छतों पर चढ़कर पीएम मोदी का अभिवादन किया। साथ ही इस दौरान लोगों ने हर-हर महादेव के नारे भी लगाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
पीएम मोदी के पोस्ट पर कुछ ऐसे आए रिएक्शन
वहीं वाराणसी पहुंचकर जब पीएम ने सड़क का निरीक्षण करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कीं, तो लोगों ने उनके वर्क मोड और एक्टिवनेस की खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी एनर्जी बहुत शानदार है। गुजरात में पूरा दिन काम करने के बाद अब आप काशी में विकास के कार्यों का जायजा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर ये आपकी प्रतिबद्धता और जुझारूपन को दिखाता है। सर आप थोड़ा रेस्ट भी कर लिया करें। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'देश की मिट्टी से बने, भारत माता के सुपुत्र की ऊर्जा तो देखो, पूरे दिन गुजरात में कार्यक्रम नौ बजे रात को समाप्त करके ग्यारह बजे रात को काशी में काम का निरीक्षण कर रहे हैं। धन्य है भारत ऐसा प्रधानमंत्री पाकर।