विज्ञापन
UP News: मौके से सात पुरुष और पांच महिलाओं सहित कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया गया।

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सामूहिक धर्मांतरण का एक कथित मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 200 हिंदुओं का धर्मपरिवर्तन कर उन्हें ईसाई बनाया जा रहा था। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और धर्मांतरण का विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौके से सात पुरुष और पांच महिलाओं सहित कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। घटनास्थल से तीन बाइबल की किताबें और कुछ पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफआईआर में 14 लोगों को नामजद किया गया है।
शिकायतकर्ता और बजरंग दल के जिला संयोजक रवि चौधरी ने आरोप लगाया है कि जड़ौदा गांव के एक गोदाम में आसपास के गांवों से लगभग 200 लोगों को इकट्ठा किया गया था। उन्हें पैसे, बीमारी के इलाज और अन्य प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी राशिद इस कार्यक्रम का संचालन कर रहा था। उनका यह भी कहना है कि वहां एक चर्च बनाने की भी तैयारी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में कुछ लोगों को कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की बात सामने आई है। शिकायत के आधार पर थाना मंसूरपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। UP News
विज्ञापन