विज्ञापन
UP News: लालजी गौतम और पूजा की शादी आठ साल पहले हुई थी। लालजी और पूजा के सात व चार साल के दो बच्चे हैं। पूजा का फिरोज नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

UP News: सिद्धारनगर जिले में एक खौफनाक मामला सामने आया है। एक पत्नी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को सोते समय जिंदा जला देने का आरोप लगा है।
मामला रेहरा गांव का है। 28 साल की पीड़ित लालजी गौतम गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
आरोपी पूजा गौतम और उसके प्रेमी को पुलिस ने स्थानीय बस स्टॉप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आठ साल पहले हुई थी शादी
लालजी गौतम और पूजा की शादी आठ साल पहले हुई थी। लालजी और पूजा के सात व चार साल के दो बच्चे हैं। पूजा का फिरोज नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इसलिए फिरोज पिछले दो साल से पूजा का साढ़ू (जीजा) बनकर उसके घर आता-जाता था ताकि किसी को शक न हो।
21 मई को लालजी के सामने यह राज खुल गया है कि फिरोज का उनकी पत्नी से कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है। इसके बाद घर में तनाव बढ़ गया। 21 मई को लालजी के सामने यह राज खुल गया है कि फिरोज का उनकी पत्नी से कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है। इसके बाद घर में तनाव बढ़ गया।
उसी रात लालजी चरपाई पर सो रहा था। तभी पूजा और फिरोज ने उसे चारपाई से बांधकर आग के हवाले कर दिया। लालजी की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर आ गए उन्होंनें किसी तरह लालजी को बचाया लेकिन वह बुरी तरह झुलस गया था। UP News
विज्ञापन