विज्ञापन
Gorakhpur News: गोरखपुर में एक युवक ने शिकातयत दर्ज कराई है कि उसे अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा महसूस हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

UP News: गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला है। एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी से जान का खतरा महसूस होने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी फोन पर बिजी रहती है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डिभिया निवासी युवक ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 16 साल पहले हुई थी। पति-पत्नी के रिश्ते सामान्य थे और दोनों के एक बेटा भी है। युवक 2024 में रोजगार के सिलसिले में दुबई चला गया। उसका दावा है कि वहां से वह नियमित रूप से परिवार के लिए पैसे भेजता तो पत्नी के खाते में जाते थे।
दो महीने पहले लौटा युवक
करीब दो महीने पहले जब वह घर लौटा तो पत्नी का व्यवहार बदला हुआ मिला। पत्नी उससे दूर-दूर रहती थी और लगातार मोबाइल पर बिजी रहती थी। UP News
पति ने जब पूछा तो पत्नी ने साफ कह दिया कि वह बरेली के रहने वाले एक लडके के बहुत करीब हो गई है। पति ने उसका विरोध किया तो पत्नी ने धमकी दी कि अगर बीच में आए तो खुद जान से मार दूंगी या किसी से मरवा दूंगी।
युवक ने लगाए गंभीर आरोप
युवक का आरोप है कि उसे अलग-अलग नंबरों से फोन आते हैं। फोन पर कहा जाता है कि पत्नी से दूर रहो युवक जब इनकार करता है तो जान से मारने की धमकी मिलती है। इसी से तंग आकर पीड़ित युवक पुलिस के पास पहुंचा।
मीडिया रिपोर्टके मुताबिक पुलिस ने युवक की तहरीर के आधार पर महिला और बरेली निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। UP News
विज्ञापन