विज्ञापन
UP News: फतेहपुर बकेवर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी युवक विजय निषाद 8 मई 2026 को घर से निकला था और उसके बाद लापता हो गया। 11 मई को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

UP News: फतेहपुर जिले में एक युवक की गुमशुदगी की जांच कर रही पुलिस ने दिल दहला देने वाली साजिश का खुलासा किया है। प्रेम संबंधों से उपजी इस वारदात में एक दंपति ने कथित तौर पर बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम’ की तर्ज पर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बकेवर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी युवक विजय निषाद 8 मई 2026 को घर से निकला था और उसके बाद लापता हो गया। 11 मई को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने कॉल डिटेल्स और मोबाइल लोकेशन की जांच की तो पता चला कि विजय का हमीरपुर जिले की एक महिला किरण देवी से लगातार संपर्क था। जब पुलिस ने किरण को फोन किया तो वह घबरा गई और कॉल काट दिया। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने विजय की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।प
जांच में चौंकाने वाला खुलासा
परिजनों ने हमीरपुर निवासी कामता प्रसाद निषाद और उसकी पत्नी किरण देवी पर विजय की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
विजय और किरण के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहे थे। कामता प्रसाद बाहर काम करता था, उसकी गैरमौजूदगी में दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। जब कामता प्रसाद वापस आया तो उसे पत्नी के संबंधों की जानकारी मिली। पहले पति-पत्नी में तीखा विवाद हुआ, लेकिन बाद में दोनों में समझौता हो गया और उन्होंने विजय को हमेशा के लिए ठिकाने लगाने की साजिश रची।
हत्या और पुलिस से बचने का तरीका
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 8 मई को किरण ने फोन करके विजय को अपने घर बुलाया। वहां पहले से मौजूद कामता प्रसाद ने लकड़ी की चौखट से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को घर में छिपा लिया। रात में शव को ठिकाने लगाने का फैसला किया।शव को बोरे में डालने में दिक्कत हुई तो आरोपी दंपति ने आरी और ग्राइंडर से शव के शरीर को काटा। फिर शव के टुकड़ों को कानपुर जिले के रेडना थाना क्षेत्र के तहरापुर गुरैया जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया। मृतक का मोबाइल फोन, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, जूते और अन्य सामान अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए गए ताकि कोई सबूत न बचे। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन पर अपराध, सजा और जांच से जुड़े विषयों की खोज की थी।
आरोपी दंपत्ति ने गुनाह करने के बाद पुलिस से बचने का जो तरीका अपनाया वो हूबहु फिल्म 'दृश्यम' से मिलता था।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। UP News
विज्ञापन