UP News: 5 जुलाई को 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। सतरिख थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर माइनर में यह शव मिला था।

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट के पुलिस ने बताया कि 5 जुलाई को 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। सतरिख थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर माइनर में यह शव मिला था। शव की पहचान लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के मीसा गांव निवासी रामतीरथ रावत के रूप में हुई।
इस मामले में मृतक के पिता दयाराम की तहरीर पर 10 जुलाई को केस दर्ज हुआ।
पुलिस जांच में सामने आया कि रामतीरथ की पत्नी रामदुलारी, चचेरे भाई सरफजीत और सगे भाई अवधेश कुमार ने मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पत्नी रामदुलारी ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि उसने 3 और 4 जुलाई की रात पति के खाने में नींद की गोलियां मिला दी थीं। गहरी नींद में जाने के बाद भाई सरफजीत और चचेरे भाई अवधेश ने ईंट से उसके चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। सबूत छिपाने के लिए शव को बोरी में भरकर मृतक की ही स्कूटी से सतरिख क्षेत्र के सिकंदरपुर माइनर में फेंक दिया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो ईंट के टुकड़े, खून से सना स्टूल, तकिया, प्लास्टिक की बोरी और घटना में इस्तेमाल स्कूटी (UP 32 DU 9505) बरामद की है।
विज्ञापन