Winter Storm यूपी में एक दिन में हार्ट अटैक व ब्रेन स्ट्रोक से 25 लोगों की मौत
winter storm
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:24 PM
Winter Storm : उत्तर प्रदेश में शीतलहर दिन पर दिन जानलेवा होती जा रही है। यूपी की औद्योगिक राजधानी कानपुर में सर्दी के कारण गुरुवार को हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से 25 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों की चिकित्सा सहायता मिलने से पहले ही मौत हो गई।
Winter Storm
चिकित्सकों के अनुसार, ठंड में ब्लड प्रेशर का अचानक बढ़ जाना और खून का थक्का जमना हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक का कारण बन रहा है। कार्डियोलॉजी संस्थान के कंट्रोल रूम के अनुसार गुरुवार को इमरजेंसी व ओपीडी में 723 हृदय रोगी आए। इनमें से 41 मरीजों की हालत गंभीर थी, उन्हें भर्ती किया गया। गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज करा रहे सात हृदय रोगियों की ठंड के कारण मौत हो गई। इसके अलावा 15 मरीजों को मृत अवस्था में इमरजेंसी में लाया गया।
चिकित्सकों ने कहा कि इस मौसम में मरीजों को ठंड से बचाना चाहिए। लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के एक फैकल्टी सदस्य ने कहा, इस ठंड के मौसम में दिल के दौरे केवल बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं हैं। हमारे पास ऐसे मामले हैं जब किशोरों को भी दिल का दौरा पड़ा है।
आपको बता दें कि कानपुर में शीत लहर का कहर लगातार जारी है। बीती रात न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रहा। जिले में पारा लगातार गिर रहा है, इसकी वजह से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में ठंड की वजह से स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। ठंड की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।