UP News: महिला सोशल मीडिया पर एक्टिव थी और वीडियो पोस्ट करती थी इसी दौरान उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई।

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में एक महिला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक महिला (38) अपने पति को छोड़ 18 साल के प्रेमी के साथ रहने यहां आ गई। गांववालों ने जब यह बात उसके पति को बताई तो वह तीन बच्चों के साथ आ पहुंचा। इसके बाद जो हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के रहने वाले प्रद्युम्न की 15 साल पहले मन कुमारी उर्फ लवली से शादी हुई थी। दोनों के 3 बच्चे आदित्य (14) परसराज (8) और रूही (6) हैं।
सुमन की दोस्ती पवन से हुई
सुमन सोशल मीडिया पर एक्टिव थी और अपने वीडियो पोस्ट किया करती थी। करीब 6 महीने पहले सोशल मीडिया पर ही उसकी लखीमपुर के रहने वाले पवन (18) से दोस्ती हो गई जो कि पानीपत की एक प्राइवेट कंपनी में काम करती था।
पवन के घर आई सुमन
करीब 3 महीने पहले सुमन किसी को बिना बताए बिहार से सीधे पवन के पास सोनीपत आ गई। दोनों साथ रहने लगे लेकिन जल्द ही उनके बीच विवाद रहने लगा क्योंकि सुमन दूसरे लड़कों से भी बात करती थी।
पवन झगड़ों से तंग होकर लखीमपुरखीरी आ गया। 24 जुलाई सुमन भी वहां पहुंच गई तब घरवालों और गांववालों को दोनों के अफेयर का पता चला। इसके बाद गांववालों ने सुमन के पति को खबर दी वह भी तीन बच्चों के साथ लखीमपुरखीरी आ गया।
थाने में बैठी पंचायत
27 जुलाई को नीमगांव थाने पहुंचा जहां दिन पर समझाने बुझाने का दौर चला। सुमन ने पति के साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद उसका पति बच्चों को लेकर बिहार लौट गया। वहीं पवन के पिता का कहना है कि सुमन ने शादीशुदा होने की बात छिपाई लेकिन अब तो मजबुरी में साथ रखना ही होगा। हमें कोई दिक्कत नहीं।
सुमन का कहना है कि पति कमाता-धमाता नहीं है। अब अपना और अपने बच्चों का जो करना हो करे। हम यहीं रहेंगे।
विज्ञापन