उत्तर प्रदेश की महिला अधिकारी को मिली जान से मारने की धमकी
Uttar Pradesh Samachar
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:51 AM
उत्तर प्रदेश की एक महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी मिली है। उत्तर प्रदेश के एक महत्वपूर्ण जिले में SDM के पद पर तैनात महिला अधिकारी को बाकायदा फोन पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर धमकी दी गई है। उत्तर प्रदेश की महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी का यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने वाले ने 15 लाख की फिरौती भी मांगी है। Uttar Pradesh Samachar
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तैनात है महिला अधिकारी
उत्तर प्रदेश की जिस महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी मिली है। उस महिला अधिकारी का नाम रितु रानी है। रितु रानी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में SDM के पद पर तैनात है। रितु रानी ने इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के समक्ष शिकायत करते हुए लिखित FIR भी दर्ज करा दी है। FIR में बताया गया है कि किसी अज्ञात नंबर से रितु रानी के मोबाइल नंबर पर बाकायदा बार कोड स्कैनर भेजकर 15 लाख रूपये की मांग की गई। 15 लाख रुपये न देने पर हत्या की धमकी का मैसेज भेजा गया।
उत्तर प्रदेश की महिला अधिकारी रितु रानी ने बिजनौर की धामपुर कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। FIR में कहा गया है कि रितु रानी के CUG नंबर पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से लगातार धमकी भरे संदेश व फोटो भेजे जा रहे हैं। भेजे जा रहे संदेशों में 15 लाख रूपेय का तुरंत भुगतान करने के लिए बाकायदा बार कोड भेजा गया है। FIR मेंं रितु रानी ने बताया है कि संदेश भेजने वाले ने अपने संदेश में तंजील अहमद हत्याकांड का हवाला दिया है। रितु रानी ने उत्तर प्रदेश पुलिस को दी गई अपनी तहरीर के साथ मोबाइल पर आए संदेशों के स्क्रीन शॉट व दूसरे आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। Uttar Pradesh Samachar