विज्ञापन
समाजवादी परिवार एक बार फिर भावनात्मक और पारिवारिक एकजुटता की तस्वीर पेश करता नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव की तेरहवीं सोमवार को लखनऊ स्थित विक्रमादित्य मार्ग आवास पर आयोजित की जा रही है।

UP News : समाजवादी परिवार एक बार फिर भावनात्मक और पारिवारिक एकजुटता की तस्वीर पेश करता नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव की तेरहवीं सोमवार को लखनऊ स्थित विक्रमादित्य मार्ग आवास पर आयोजित की जा रही है। तेरहवीं कार्यक्रम से पहले रविवार देर शाम अपर्णा यादव द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए श्राद्ध निमंत्रण पत्र ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विशेष चर्चा बटोरी है। इस कार्ड में अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत यादव परिवार के कई प्रमुख सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं। इसे परिवार के भीतर रिश्तों की गर्माहट और एकजुटता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। UP News
प्रतीक यादव की तेरहवीं का आयोजन सोमवार दोपहर 12 बजे से उनके लखनऊ स्थित आवास पर रखा गया है। कार्यक्रम की तैयारियां पिछले दो दिनों से लगातार चल रही हैं। परिवार के करीबी लोगों के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। UP News
रविवार रात अपर्णा यादव ने फेसबुक और एक्स पर श्राद्ध कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र साझा किया। पहले साझा किए गए कार्ड में अपर्णा यादव, अखिलेश यादव, बेटियों पद्मजा और प्रथमा के अलावा अमन, अदिति और अत्यना के नाम शामिल थे। इसके करीब एक घंटे बाद एक दूसरा कार्ड भी साझा किया गया, जिसमें शिवपाल सिंह यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव और आदित्य यादव समेत परिवार के कई प्रमुख चेहरों के नाम जोड़े गए। UP News
प्रतीक यादव के निधन के बाद से ही यादव परिवार लगातार एकजुट नजर आया है। जानकारी के मुताबिक, निधन की सूचना मिलते ही सबसे पहले अस्पताल पहुंचने वालों में अखिलेश यादव शामिल थे। इसके बाद अंतिम संस्कार से लेकर अस्थि विसर्जन तक परिवार के लगभग सभी प्रमुख सदस्य एक साथ दिखाई दिए। अंत्येष्टि के दौरान शिवपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव और आदित्य यादव लगातार मौजूद रहे। UP News
हरिद्वार में हुए अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में भी परिवार की एकजुटता साफ दिखाई दी। इस दौरान आदित्य यादव, अपर्णा यादव और उनकी बेटियों के साथ पूरे समय मौजूद रहे। राजनीतिक मतभेदों से अलग परिवार के इस भावनात्मक जुड़ाव ने लोगों का ध्यान खींचा। UP News
विज्ञापन