यमुना प्राधिकरण के CEO राकेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल तक बढ़ा
भारत
चेतना मंच
30 Sep 2025 07:27 PM
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( यीडा ) के मुख्य कार्य पालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल के लिये बढ़ा दिया है । यीडा उत्तर प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण विकास प्राधिकरण है। राकेश कुमार सिंह उत्तर प्रदेश केडर के प्रसिद्ध IAS अधिकारी हैं । यीडा के CEO के रहते हुए राकेश कुमार सिंह मंगलवार 30 सितंबर को रिटायर हो गए थे ।
रिटायरमेंट के तुरंत बाद जारी हुआ पुनः नियुक्त होने का आदेश
उत्तर प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर तैनात रहे IAS अधिकारी राकेश कुमार सिंह अपनी ईमानदारी तथा कार्यकुशलता के लिए प्रसिद्ध हैं ।मंगलवार को रिटायरमेंट होने के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने राकेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए आगे बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया ।इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने राकेश कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से अनुमति प्राप्त की थी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार राकेश कुमार सिंह 30 सितंबर 2026 तक यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के CEO के पद पर बने रहेंगे।आपको बता दें कि यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा ज़ेवर एयरपोर्ट तथा सबसे बड़ी फ़िल्म सिटी प्रस्तावित हैं ।इसके साथ ही यमुना विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में विकास की 2 दर्जन से अधिक योजनाएं आगे बढ़ रही है ।इन योजनाओं को समय पर पूरा कराने के मक़सद से उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है ।
नीचे पढ़ सकते हैं राकेश कुमार सिंह के कार्यकाल को बढ़ाने का आदेश