विज्ञापन
प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। करीब 18 घंटे तक चले सर्च आपरेशन के बाद सभी 6 लापता लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। करीब 18 घंटे तक चले सर्च आपरेशन के बाद सभी 6 लापता लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह रेस्क्यू अभियान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ पीएसी की संयुक्त टीमों द्वारा चलाया गया, जिसमें लगभग 100 जवानों ने हिस्सा लिया। UP News
बुधवार शाम एक नाव यमुना नदी में पलट गई थी। नाव में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे।
* नाव में 8 बच्चे और 1 अन्य व्यक्ति मौजूद थे
* नाविक ने 3 लोगों की जान बचा ली
* 6 लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। UP News
हादसे के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू आॅपरेशन लगातार 18 घंटे तक चला।
* एनडीआरएफ की 4 टीमें
* एसडीआरएफ की 2 टीमें
* फ्लड पीएसी की 1 टीम
* लगभग 100 जवानों की तैनाती की गई।
टीमों ने नदी में जाल डालकर और करीब 8 किलोमीटर तक सर्च आॅपरेशन चलाया, जिसके बाद सभी शव बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार, राजू निषाद की बेटी अंजली की शादी के बाद परिवार यमुना नदी पार कर तरबूज खाने गया था। लौटते समय नाव असंतुलित होकर पलट गई और यह हादसा हो गया। UP News
विज्ञापन
विज्ञापन