विज्ञापन
UP News; अयोध्या के अलावा सीएम योगी गोंडा जिला भी जाएंगे। दोनों जिलों में कुल 669 करोड़ रुपए की 371 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

UP News; राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम योगी आज अयोध्या पहुंच गए हैं। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, "विपक्ष के लोग अयोध्या और राम का नारा लगाने पर गोली चलवाते थे। इनके दोगले चरित्र को तो देखिए। कांग्रेस राम के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा कर रही थी। सपा के दोहरे चरित्र को देखो, कहते हैं राम भक्तों का अपमान हुआ है। कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले और राम के नारे लगाने पर गोली चलवाने वाले लोग उपदेश देने चले हैं। अयोध्या के बारे में समाचार पत्रों के बारे में जो सुनने के लिए मिला। हम ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच बैठाई। एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी। लेकिन, मैं सभी पक्षों से कहूंगा कि कोई भी अनर्गल टिप्पणी न करें, जो रामभक्तों को आहत करे।"
मुख्यमंत्री सबसे रुदौली स्थित मां कामाख्या धाम में पूजा अर्चना की। इसके बाद 1857 की महान वीरांगना झलकारी बाई की 22 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। अयोध्या के अलावा वह गोंडा जिला भी जाएंगे। दोनों जिलों में कुल 669 करोड़ रुपए की 371 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे, लेकिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को कार्यक्रम में आने से मना किया गया है। चंपत राय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव है। पूरे मंदिर की जिम्मेदारी उन्हीं के पास है। मंदिर में जब भी कोई वीआईपी कार्यक्रम या दौरा हुआ है, चंपत राय उसमें हमेशा मौजूद रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने जा रहा है। दरअसल चढ़ावा चोरी के आरोप लगने के बाद उन्हें लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक प्रशासन ने सीएम का जो प्रोटोकॉल लेटर जारी किया है, उसमें इस बात का जिक्र है। लेटर में पॉइंट नंबर 29 में चंपत राय से अनुरोध किया गया है कि योगी के राम मंदिर कार्यक्रम के लिए वह किसी अन्य व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि नामित करें और इसकी सूचना ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दें।
एसआईटी की जांच जारी
इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले दान में कथित फाइनेंशियल गड़बड़ियों की जांच के 3 सदस्यों वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) 5वें दिन भी जांच में चुटी है। एसआईटी रोज़ाना जांच कर रही है और ट्रस्टियों के साथ-साथ मंदिर के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।
गुरुवार को 10 घंटे तक एसआईटी ने की पूछताछ
इससे पहले गुरुवार (18 जून) को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने करीब 10 घंटे कर्मचारियों और ट्रस्ट के सदस्यों से पूछताछ की। ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। अनिल मिश्र से राम मंदिर चढ़ावे की गिनती और रख-रखाव समेत इसे बैंक में जमा करने की प्रकिया के बारे में सवाल जवाब किए। इस पूरी प्रक्रिया में उनकी भूमिका क्या है यह भी समझा।
अनिल मिश्र के बाद करीब डेढ़ घंटे तक टिन्नू यादव से पूछताछ की गई। अनिल के बताए गए जवाब पर टिन्नू यादव की राय लेकर क्रॉस चेक किया। बता दें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर और सहयोगी रहे रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।राम मंदिर चढ़ावे का विवाद : -
विज्ञापन