विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के खास छात्र तथा छात्राओं को खास तोहफे (पुरस्कार) देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1 जून 2026 को होने वाले सम्मान समारोह में छात्रों को खास प्रकार के तोहफे प्रदान किए जाएंगे।

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के खास छात्र तथा छात्राओं को खास तोहफे (पुरस्कार) देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1 जून 2026 को होने वाले सम्मान समारोह में छात्रों को खास प्रकार के तोहफे प्रदान किए जाएंगे। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में कार्यक्रम आयोजित करके जिला स्तर पर भी छात्र तथा छात्राओं को तोहफे दिए जाएंगे। इस पूरे अभियान में प्रदेश के 500 से अधिक छात्र तथा छात्राओं को खास तोहफे मिलेंगे। UP News
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) 1 जून को आयोजित होने वाले विशेष समारोह में उत्तर प्रदेश बोर्ड, CBSE, CISCE और संस्कृत शिक्षा परिषद के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। इस दौरान छात्रों को नकद पुरस्कार, टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। UP News
जानकारी के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में राज्य स्तर पर टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले 223 मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री स्वयं सम्मानित करेंगे। इन विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये की नकद राशि, टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। प्रदेश सरकार का मानना है कि इस प्रकार के सम्मान से अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी। सिर्फ राज्य स्तर के टॉपर्स ही नहीं, बल्कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय टॉपर्स को 21 हजार रुपये की नकद राशि, टैबलेट, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में अलग-अलग सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर जिले के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मान मिल सके। इस बार की खास बात यह है कि सम्मान केवल यूपी बोर्ड तक सीमित नहीं रहेगा। CBSE, CISCE और संस्कृत शिक्षा परिषद के टॉपर्स को भी समान रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस फैसले से निजी और केंद्रीय बोर्डों में पढ़ने वाले छात्रों में भी उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस सम्मान समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। UP News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पहले भी बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करती रही है। बीते वर्षों में भी सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, लैपटॉप या टैबलेट तथा सम्मान पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया था। सरकार का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर वातावरण तैयार करना और प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाना उसकी प्राथमिकता में शामिल है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के पुरस्कार और सम्मान से छात्रों में प्रतियोगी भावना बढ़ती है। इससे मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को नई ऊर्जा मिलती है और दूसरे छात्र भी बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रेरित होते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि युवाओं की मेहनत और प्रतिभा ही उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। UP News
विज्ञापन