विज्ञापन
UP News : जेवर एयरपोर्ट पर सोमवार को लखनऊ से इंडिगो की फ्लाइट पहली बार उतरी और दूसरी फ्लाइट 20 महिलाओं समेत 170 किसानों व अन्य लोगों को लेकर लखनऊ पहुंचे।

UP News : जेवर एयरपोर्ट शुरू हो गया है। सोमवार को लखनऊ से इंडिगो की फ्लाइट पहली बार यहां उतरी और दूसरी फ्लाइट 20 महिलाओं समेत 170 किसानों व अन्य लोगों को लेकर लखनऊ पहुंचे। ये 170 किसान वह हैं जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी।
इन किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान डॉक्टर हेरा राशिद ने सीएम योगी से कहा, "मेरे पिता जिस जमीन पर अन्न उगाते थे, आज उसी भूमि से उड़ान भरकर मैं आपसे मिलने आई हूं। एक समय ऐसा था, जब पढ़ने की सुविधा नहीं थी। जैसे-जैसे विकास हुआ, हमारे क्षेत्र में तरक्की बढ़ी और सुविधाएं आईं। मैंने बिना कोचिंग के नीट निकाला। ये सब आपकी वजह से हुआ। मैं चाहती हूं कि आप भविष्य में प्रधानमंत्री बनें।"
इन शहरों के लिए मिलेंगी फ्लाइट्स
जेवर एयरपोर्ट पर सोमवार से ही अमृतसर, हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू हो रही है। यात्री फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। 16 जून से इंडिगो जेवल से बेंगलुरु और जम्मू के लिए नियमित फ्लाइट शुरू करेगी। अकासा एयर भी 16 जून को जेवर से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करने वाली है।
इसके अलावा बरेली, श्रीनगर, जयपुर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, चंडीगढ़, किशनगढ़ और देहरादून के लिए भी फ्लाइट शुरू होनी हैं।
जेवर एयरपोर्ट का इतिहास
जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को किया गया था। एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी ने 28 मार्च को किया था। यह हवाईअड्डा चार फेज में बनकर तैयार होगा। पहले फेज का काम पूरा हो चुका है। इसमें करीब 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बने हैं और कुलल 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। चारों फेज का काम पूरा होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का छठा बड़ा एयरपोर्ट होगा। UP News
विज्ञापन