विज्ञापन
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या यात्रा ऐसे समय में रही है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (19 जून) को अयोध्या जाएंगे। वह राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे, लेकिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को कार्यक्रम में आने से मना किया गया है। उनकी अयोध्या यात्रा ऐसे समय में रही है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीएम योगी को इस बात का अहसास है शायद इसलिए ही उनके मंदिर कार्यक्रम में चंपत राय शामिल नहीं होंगे।
चंपत राय री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव है। पूरे मंदिर की जिम्मेदारी उन्हीं के पास है। मंदिर में जब भी कोई वीआईपी कार्यक्रम या दौरा हुआ है, चंपत राय उसमें हमेशा मौजूद रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने जा रहा है। दरअसल चढ़ावा चोरी के आरोप लगने के बाद उन्हें लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक प्रशासन ने सीएम का जो प्रोटोकॉल लेटर जारी किया है, उसमें इस बात का जिक्र है। लेटर में पॉइंट नंबर 29 में चंपत राय से अनुरोध किया गया है कि योगी के राम मंदिर कार्यक्रम के लिए वह किसी अन्य व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि नामित करें और इसकी सूचना ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दें।
वहीं गुरुवार को लगातार चौथे दिन स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) चढ़ावा चोरी मामले की जांच में जुटी है।
इस बीच यह खबर भी सामने आई कि सरकार और ट्रस्ट राम मंदिर में काशी के विश्वनाथ मंदिर की तरह CEO की नियुक्ति करने पर मंथन कर रहा है। CEO कि राम मंदिर में व्यवस्था से जुड़े फैसले लेगा। किसी सीनियर आईएएस को यह पद मिल सकता है
राम मंदिर चढ़ावे का विवाद : -
विज्ञापन