Yogi Adityanath- यूपी बोर्ड के टॉप 10 मेधावियों से आज मुलाकात करेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ
भारत
चेतना मंच
22 Jun 2022 05:47 PM
उत्तर प्रदेश - आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) यूपी बोर्ड की परीक्षा मैं टॉप 10 रैंक हासिल करने वाले टॉपर्स के साथ मुलाकात करेंगे। मेधावियों के साथ मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के दौरान, उनके अभिभावक भी मौजूद होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath will meet up board toppers today) आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित अपने आवास पर मेधावियों के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान सभी टॉपर्स के माता-पिता भी होंगे मौजूद। गौरतलब है मंगलवार को मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath in Moradabad) ने मुरादाबाद के टॉपर्स (Toppers Of Moradabad) के साथ मुलाकात की थी और सभी टॉपर्स को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नए उत्तर प्रदेश के सुनहरे भविष्य का स्तंभ बताया था। अब आज लखनऊ में 10वीं व 12वीं में टॉपर्स की लिस्ट में शामिल सभी छात्र छात्राओं से मुलाकात करेंगे।
10वीं और 12वीं में इन छात्रों ने किया था टॉप -
गौरतलब है यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का परिणाम 18 जून को जारी किया गया था। दोपहर 2:00 बजे 10वीं व शाम 4:00 बजे 12वीं के परिणाम की घोषणा की गई थी। हाईस्कूल परीक्षा में टॉप 10 रैंक पर प्रदेश के 23 छात्रों ने अपनी जगह बनाई, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 15 छात्र टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हुए।