विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अतिक्रमण के ऊपर चलने वाले बुलडोजर को बाबा का बुलडोजर कहा जाता है। दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर बाबा का बुलडोजर नाम पड़ा है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आए दिन बाबा का बुलडोजर चलाया जाता है।

UP News : उत्तर प्रदेश में अतिक्रमण के ऊपर चलने वाले बुलडोजर को बाबा का बुलडोजर कहा जाता है। दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर बाबा का बुलडोजर नाम पड़ा है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आए दिन बाबा का बुलडोजर चलाया जाता है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता के घर पर बाबा का बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान बाबा का बुलडोजर चलाकर सपा नेता का पूरा घर तोड़ डाला गया है। UP News
बाबा का बुलडोजर चलने की यह घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की है। हापुड़ जिले की सदर तहसील के गाँव अमीरपुर नगौला में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी के घर पर बाबा का बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। हापुड़ जिले के एडीएम संदीप सिंह और एएसपी की मौजूदगी में भारी पुलिस बल ने सरकारी तालाब की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए यह कार्रवाई की। प्रशासन ने पूर्व में इस तालाब क्षेत्र में बने 42 घरों को नोटिस जारी किया था। कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई और विरोध कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक मौके से हटाया। UP News
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ के गांव नगौला में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन सख्त नजर आया। एडीएम संदीप कुमार सिंह के अनुसार, सपा नेता अय्यूब सिद्दीकी का मकान सरकारी तालाब की भूमि पर बना हुआ था, जिसे लेकर उन्हें पहले भी कई बार नोटिस दिए जा चुके थे। बुधवार को जब प्रशासन की टीम बाबा के बुलडोजर के साथ पहुंची, तो पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को घरों की छतों पर भी तैनात किया गया था। बुलडोजर की कार्रवाई की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर के आगे जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंक-झोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। आखिरकार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेडक़र हटाया, जिसके बाद बाबा के बुलडोजर ने सपा नेता के आलीशान मकान को मलबे के ढेर में बदल दिया। UP News
विज्ञापन