विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में हाल ही में शामिल किए गए नए मंत्रियों के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों के कार्यस्थलों का आवंटन लगभग पूरा हो चुका है।

UP News : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में हाल ही में शामिल किए गए नए मंत्रियों के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों के कार्यस्थलों का आवंटन लगभग पूरा हो चुका है। शासन स्तर पर बापू भवन और विधान भवन में सभी नए मंत्रियों के लिए कार्यालय तय कर दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, आवास समिति के अध्यक्ष एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की मंजूरी के बाद आज इस पूरी सूची को अंतिम रूप देकर सार्वजनिक किया जा सकता है। सूची जारी होने के बाद सभी मंत्री अपने-अपने आवंटित कार्यालयों में विधिवत कार्यभार संभालेंगे। आम जनता से मुलाकात की प्रक्रिया भी निर्धारित नियमों के तहत होगी, जिसमें पूर्व अनुमति और पास अनिवार्य रहेगा। UP News
भूपेंद्र चौधरी : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को विधान भवन में कक्ष संख्या 82बी आवंटित किया गया है।
मनोज पांडेय : समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को बापू भवन के आठवें तल पर कार्यालय दिया गया है।
सोमेंद्र तोमर : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर को बापू भवन के चौथे तल पर कार्यालय आवंटित किया गया है।
अजीत सिंह पाल : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल को भी बापू भवन में तीसरे तल पर कार्यालय मिला है।
सुरेंद्र दिलेर : अलीगढ़ की खैर सीट से विधायक और राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर को बापू भवन के छठे तल पर कक्ष दिया गया है।
हंसराज विश्वकर्मा : वाराणसी के एमएलसी और राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा को बापू भवन के तीसरे तल पर स्थान आवंटित किया गया है।
कृष्णा पासवान : फतेहपुर की खागा सीट से विधायक एवं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान को कक्ष संख्या एफ-34 आवंटित किया गया है। UP News
सूत्रों के अनुसार, कार्यालय आवंटन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। संबंधित फाइल को मंत्री आवास समिति के अध्यक्ष एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पास अंतिम स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। उनकी मंजूरी मिलते ही सभी मंत्रियों को औपचारिक रूप से उनके-उनके कार्यालय सौंप दिए जाएंगे और वे अपने दफ्तरों में कार्यभार संभालना शुरू कर देंगे। प्रशासनिक हलकों में उम्मीद जताई जा रही है कि आज ही इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग सकती है, जिसके बाद बापू भवन और विधान भवन में कमरों के आवंटन की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। UP News
कार्यालयों के आवंटन के बाद अब सबसे अहम चर्चा मंत्रियों के विभागों को लेकर शुरू हो गई है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागीय बंटवारे का प्रारंभिक खाका तैयार कर लिया है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। इस बंटवारे से यह स्पष्ट होगा कि किन मंत्रियों को महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं और किन पुराने मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है। चुनावी वर्ष को देखते हुए यह निर्णय राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम माना जा रहा है। UP News
विज्ञापन