विज्ञापन
Yogi Cabinet : सीएम योगी की दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद यह माना जाने लगा था कि विभागों का बंटवारा जल्द हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

UP News : योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है लेकिन अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। शपथ ले चुके माननीय मंत्री एक ऐसे इंतजार में है जो लंबा ही होता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम से एक बार फिर पार्टी हाई कमान और मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ के बीच खींचतान का संकेत मिला है।
सीएम योगी की दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद यह माना जाने लगा था कि विभागों का बंटवारा जल्द हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
पार्टी हाईकमान और सीएम योगी की पंसद अलग
मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो विभागों के बंटवारे पर दिल्ली और लखनऊ में कुछ मतभेद हैं जिन्हें निपटाया नहीं जा सका है। विशेष तौर से PWD यानी पथ निर्माण विभाग, नगर विकास, स्वास्थ्य और सूचना जैसे विभागों पर बात फंसी हुई है। पार्टी हाईकमान और सीएम योगी के पंसद के बीच तालमेल बैठ नहीं रहा है। UP News
सिर्फ विभागों की बात नहीं बल्कि डिप्टी सीएम के विभागों को बदलने को लेकर भी पेंच फंसा हुआ है। भूपेंद्र चौधरी को बड़ा विभाग देने की बात चल रही है लेकिन उससे पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य और विभाग बदले जाने हैं और उन्हें बड़े मंत्रालय सौंपे जाने हैं लेकिन यह काम भी रुका हुआ है।
हाईकमान ने बता दी योगी को अपनी पसंद
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बीजेपी हाईकमान ने अपनी पंसद योगी को बता दी हैं अब फैसला उन्हें ही लेना है। मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर में है और माना जा रहा है रविवार शाम या सोमवार को हो सीएम इस पर कोई फैसला लेंगे।
इस बीच विभाग बंटवारे में हो रही देरी पर अखिलेश यादव ने इसे डबल इंजन के डब्बों का टकराव करार दिया है और तंज कसते हुए कहा है कि दिल्ली की पर्ची अभी आई नहीं है तो मंत्री इंतजार करें। UP News
विज्ञापन