विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार शाम 5 बजे राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 16 से अधिक प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार शाम 5 बजे राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 16 से अधिक प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। UP News
बैठक में जिला अदालतों से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक सरकार की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आ सकती है। सूत्रों के अनुसार, जिला शासकीय अधिवक्ता, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता, सहायक शासकीय अधिवक्ता के साथ-साथ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के सरकारी वकीलों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। इसके अलावा मासिक भत्ते में भी संशोधन कर बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अधिवक्ताओं को सीधा लाभ मिल सकता है। UP News
प्रदेश के मुरादाबाद, औरैया, ललितपुर, कानपुर नगर और भदोही जिलों में नई जेलों के निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति और बजट आवंटन से जुड़े प्रस्ताव एजेंडे में शामिल हैं। इसके आलावा खाद्य एवं रसद विभाग की मक्का क्रय नीति से संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत दंत संवर्ग सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। लखनऊ के मोहनलालगंज में उपनिबंधक कार्यालय के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव भी इस बैठक में रखा जाएगा। इससे क्षेत्रीय प्रशासनिक सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कैबिनेट बैठक में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, ऊर्जा विभाग, परिवहन विभाग और मंडी विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी और संभावित रूप से उन्हें मंजूरी मिल सकती है। बता दें कि इससे पहले 18 मई को योगी कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह 3 जून को होने जा रही दूसरी कैबिनेट बैठक है, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। UP News
विज्ञापन