विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, दाखिल-खारिज और नगर निगम से जुड़े जरूरी कामों के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के महीनों लंबे चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। योगी सरकार प्रदेश के शहरों में प्रशासनिक व्यवस्था को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है।

UP News : उत्तर प्रदेश में अब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, दाखिल-खारिज और नगर निगम से जुड़े जरूरी कामों के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के महीनों लंबे चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। योगी सरकार प्रदेश के शहरों में प्रशासनिक व्यवस्था को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। जल्द ही नगर निगमों में ‘वन डे गवर्नेंस सेंटर’ की शुरुआत होगी, जहां आम नागरिकों के कई महत्वपूर्ण काम एक ही दिन में पूरे किए जाएंगे। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इस नई व्यवस्था का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य सरकारी सेवाओं को तेज, पारदर्शी और पूरी तरह जनसुविधा केंद्रित बनाना है। नई प्रणाली लागू होने के बाद लोगों को प्रमाणपत्रों और जरूरी दस्तावेजों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। UP News
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि लखनऊ में वन डे गवर्नेंस सेंटर तैयार हो चुका है, जबकि प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में भी इसे शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। यह कार्यक्रम लखनऊ महापौर के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर विकास, शहरी सुविधाओं और नागरिक सेवाओं को आधुनिक बनाने से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सरकार का फोकस ऐसी व्यवस्था तैयार करने पर है, जिससे आम लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए कई दिनों तक इंतजार न करना पड़े। UP News
मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में ‘वन डे गवर्नेंस सिस्टम’ की शुरुआत की थी और अब उसी मॉडल को उत्तर प्रदेश में लागू करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि नागरिकों को प्रमाणपत्र या अन्य सेवाओं के लिए हफ्तों तक भटकना न पड़े। उन्होंने दावा किया कि सामान्य मामलों में लोगों को आधे घंटे के भीतर प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाई जा रही है। वहीं, जटिल मामलों में भी उसी दिन समाधान देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि नागरिकों का समय और परेशानी दोनों कम हो सकें। UP News
विज्ञापन