उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। उत्तर प्रदेश के ऐसे गांव और बसावट, जो अभी तक मुख्य मार्गों से नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें अब पक्की सड़कों से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है।

UP News : उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। उत्तर प्रदेश के ऐसे गांव और बसावट, जो अभी तक मुख्य मार्गों से नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें अब पक्की सड़कों से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत 250 या उससे अधिक आबादी वाले गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चार (PMGSY-4) के तहत मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। विभाग ने सभी जिलों से ऐसे गांवों की जानकारी मांगी है, जहां अभी तक बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सड़कों का डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार किया जाएगा और केंद्र सरकार से बजट की मांग की जाएगी। UP News
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चार के तहत केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देने का लक्ष्य रखा है। योजना के अनुसार, आकांक्षात्मक जिलों और विकास खंडों में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 250 या उससे अधिक आबादी वाली बसावटों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग की बैठक में फैसला लिया गया है कि प्रदेश के सभी जिलों से ऐसे गांवों की सूची तैयार कराई जाएगी। इसके बाद सड़क निर्माण की जरूरत और अनुमानित लागत का आकलन करते हुए डीपीआर तैयार होगी। UP News
सरकार की योजना केवल नए संपर्क मार्ग बनाने तक सीमित नहीं है। इसके तहत 500 या उससे अधिक आबादी वाले गांवों में मौजूद कच्चे रास्तों को भी पक्का किया जाएगा। योजना के तहत ऐसे कच्चे मार्ग, जिनकी लंबाई 500 मीटर या उससे अधिक है, उन्हें पक्की सड़क में बदला जाएगा। इसके लिए जिलों में सर्वे कराकर ऐसे गांवों की संख्या जुटाई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा और मंजूरी मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा मिलने से लोगों को कई तरह की परेशानियों से राहत मिलेगी। गांवों से शहरों तक पहुंच आसान होगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार समेत अन्य सुविधाओं तक लोगों की पहुंच बेहतर होगी। सरकार का मानना है कि मजबूत सड़क नेटवर्क ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति देगा। UP News
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उत्तर प्रदेश में पहले से ही बड़े स्तर पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। प्रदेश में योजना के तहत करीब 25,369 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं पीएमजीएसवाई-3 के तहत नई तकनीक फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (FDR) के माध्यम से करीब 5,820 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा बिटुमिनस कंक्रीट तकनीक से भी बड़ी संख्या में सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। अब पीएमजीएसवाई-4 के जरिए सरकार का लक्ष्य उन गांवों तक सड़क पहुंचाना है, जो अभी तक बेहतर संपर्क मार्ग से वंचित हैं। UP News
विज्ञापन