विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए प्रदेशभर के होटलों, ऊंची इमारतों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

UP News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्तरां में हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार हरकत में आ गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए प्रदेशभर के होटलों, ऊंची इमारतों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। UP News
मुख्यमंत्री ने विकास प्राधिकरणों, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD) और अग्निशमन विभाग सहित संबंधित सभी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित ऊंची इमारतों, कार्यालय परिसरों, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का विस्तृत निरीक्षण करें। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी भवनों में अग्नि सुरक्षा से जुड़े मानक पूरी तरह लागू हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी होटलों का विशेष फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए और उसकी विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपी जाए। इस अभियान को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया है। UP News
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अग्निशमन विभाग ने राज्यभर में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल के अनुसार, अलग-अलग जिलों में गठित टीमें होटलों और अन्य व्यावसायिक स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि सभी फायर स्टेशनों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। UP News
इसी बीच उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दिल्ली की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दर्दनाक है और इससे सबक लेते हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेटों और स्थानीय प्रशासन को नए निर्देश जारी किए जा रहे हैं ताकि सभी जगह सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो सके। UP News
विज्ञापन