उत्तर प्रदेश के पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दो बड़ी घोषणाएं कीं। अब प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

UP News : उत्तर प्रदेश के पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दो बड़ी घोषणाएं कीं। अब प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही जवानों का दैनिक ड्यूटी भत्ता भी बढ़ा दिया गया है। अब उन्हें 500 रुपये के बजाय 600 रुपये प्रतिदिन ड्यूटी भत्ता मिलेगा। गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना’ की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पीआरडी स्वयंसेवकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा के कार्ड भी वितरित किए। साथ ही लखनऊ में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास भी किया। UP News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 1948 में गठित प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों को लंबे समय तक 250 रुपये प्रतिदिन का ड्यूटी भत्ता मिलता था। वर्ष 2019 में इसे बढ़ाकर 375 रुपये किया गया। इसके बाद 2022 में भत्ता 395 रुपये और वर्ष 2025 में 500 रुपये प्रतिदिन किया गया था। अब सरकार ने इसमें एक और बढ़ोतरी करते हुए दैनिक ड्यूटी भत्ता 600 रुपये करने का फैसला लिया है। इस तरह पिछले आठ वर्षों में पीआरडी जवानों का भत्ता 250 रुपये से बढ़कर 600 रुपये प्रतिदिन हो गया है। पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए शुरू की गई नई चिकित्सा योजना के तहत जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को सालाना 5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। इसका लाभ सरकारी अस्पतालों के साथ सरकार से इम्पैनल्ड अस्पतालों में भी लिया जा सकेगा। सरकार के मुताबिक, प्रदेश के 31 हजार से अधिक पीआरडी स्वयंसेवकों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों को जोड़ने पर करीब 1.55 लाख से अधिक लोग इस सुविधा के दायरे में आएंगे। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीकात्मक रूप से 10 पीआरडी स्वयंसेवकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड प्रदान किए। इनमें गोरखपुर के अजय, भीमसेन, धीरेंद्र और उमेश कुमार, लखनऊ की स्नेहलता रावत और अनामिका वर्मा, कुशीनगर की चंदा भारती, मऊ के जय सिंह, चंदौली के मो. शाकिर और वाराणसी के किशन गुप्ता शामिल रहे। UP News
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीआरडी स्वयंसेवक पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आपदा प्रबंधन, महाकुंभ, दीपोत्सव, रंगोत्सव, यातायात व्यवस्था और चुनाव ड्यूटी समेत विभिन्न जिम्मेदारियों में पीआरडी जवानों की सेवाएं ली जाती हैं। उन्होंने कहा कि पहले पीआरडी स्वयंसेवकों को पर्याप्त ड्यूटी नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब उनकी उपयोगिता बढ़ने के कारण कई जगह ड्यूटी के लिए जवानों की आवश्यकता अधिक महसूस हो रही है। मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और सेवाभाव की भी सराहना की। UP News
विज्ञापन